अमेरिका के बोस्टन में तपस्वीयो का बहुमान व कराया गया सामुहिक पारणा

विदेश

अमेरिका के बोस्टन में तपस्वीयो का बहुमान व कराया गया सामुहिक पारणा


बोस्टन

 

 

 

धर्म हमारी संस्कृति है, धर्म हमारी पहचान है जो विदेशों में भी देखने को मिली हम उन पलो का आपको बता रहे कि शनिवार की बेला दसलक्षण पर्व समापन के बाद तपस्वी श्वेतासेठी ने इन दिनों में 7 उपवास की साधना की साथ ही उनके पुत्र कशिश सेठी ने 4 उपवास की तप साधना की। श्रीमती श्वेता सेठी खुरई मध्यप्रदेश के धर्मनिष्ट स्वर्गीय श्री विजय कुमार सेठी व गुणमाला सेठी की पुत्रवधु है। व कशिश पौता है। अन्य ने भी तप साधना की जब इनका पारणा कराया गया तो इन्हें थाली बजाते हुए इनको पारणा स्थल तक लाया गया और उनके तप की अनुमोदना की उनका पारणा भी कराया गया।यह सब दिखाता है कि भौतिकता चरम पर है लेकिन पाश्चत्य देश में होते हुए भी हमारे देश के लोग आज भी धर्म संस्कृति को बनाए रखे हुए है।

आपको बता दे सेठी परिवार खुरई मध्यप्रदेश का धर्मनिष्ठ परिवार है। खुरई इन्ही के परिवार की विनीता सेठी द्वारा निर्यापक श्रमण मुनि संभव सागर महाराज सानिघ्य में 10 उपवास की तप साधना की है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *