निवाई में भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर गाजे बाजे से रथयात्रा निकाली

धर्म

निवाई में भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर गाजे बाजे से रथयात्रा निकाली

निवाई –

सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में महावीर जयंती एवं जन्म कल्याणक महोत्सव के दो दिवसीय मेले को लेकर भगवान महावीर एवं पारसनाथ की रथयात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई जिसमें श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

 

 

 

कार्यक्रम के मीडिया प्रवक्ता विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि महोत्सव को लेकर रथयात्रा से पूर्व सर्व प्रथम आचार्य विद्वानों द्वारा भगवान महावीर को बेन्ड बाजों के साथ भगवान महावीर एवं पारसनाथ जी को रथ में विराजमान किया गया इस दौरान बैंड बाजा अपनी मधुर ध्वनि बजाते हुए शोभायात्रा का जुलूस बड़ा मंदिर से रवाना हुआ। रथयात्रा में महिला मंडल भक्ति नृत्य करने के साथ भगवान महावीर की जयकारा लगाते हुए चल रही थी इसके बाद बालिका मंडल भक्ति नृत्य में झूलते हुए चल रही थी।

 

जैन समाज के युवा भक्ति नृत्य के साथ भगवान महावीर के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रथयात्रा में पीली काऺठ के रथ में विराजमान भगवान महावीर व पारसनाथ भगवान को राजेश कुमार नरेश कुमार जौंला सारथी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रथ में खजान्ची बनने का सौभाग्य गोपाल लाल शंभु कुमार जैन कठमाणा को मिला। भगवान के च॑वर ढुराने का सौभाग्य विमल झिलाय एवं नितिन गोधा को मिला। एवं भगवान महावीर को राजेश सांवलिया ने रथ में विराजमान किया। विमल जौंला एवं हितेश छाबड़ा ने बताया कि रथ यात्रा का विशाल जुलूस श्री दिगंबर जैन बड़े मंदिर से रवाना होकर कायस्थों का मोहल्ला पटेल रोड बड़ा बाजार सब्जी मंडी बिलाला चोक बिचला जैन मंदिर चौहटी बाजार गंणगौरी बाजार पुलिस थाना होता हुआ पारसनाथ उद्यान नसिया मंदिर पहुंचा। जहां आर्यिका श्रुतमति सुबोध मति एवं विशेष मति माताजी के सानिध्य में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *