विधायक शैलेंद्र जैन ने मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज का लिया आशीर्वाद महाराज श्री ने विधायक श्री शैलेंद्र जैन की की तारीफ

धर्म

विधायक शैलेंद्र जैन ने मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज का लिया आशीर्वाद महाराज श्री ने विधायक श्री शैलेंद्र जैन की की तारीफ
भोपाल
सागर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेंद्र जैन ने भोपाल पहुंचकर मुनि श्री 108 प्रमाण सागर महाराज का आशीर्वाद लिया इस अवसर पर समाज की ओर से विधायक महोदय का सम्मान किया गया। विधायक महोदय चर्चित कार्यक्रम शंका समाधान कार्यक्रम में उपस्थित हुए उन्होंने शंका रखते हुए आचार्य श्री से पंचतत्व के विषय पर प्रश्न करते हुए कहा कुटुंब प्रबोधन में भारतीय और भारतवंशी होने के मायने क्या है? हमारा नागरिक होने का दायित्व क्या है? चाहे यातायात नियम हो सड़कों पर, स्वच्छता पर सामाजिक समरसता में हमारी क्या भूमिका होना चाहिए?

 

इस विषय पर मुनि श्री ने विधायक महोदय की सराहना की और प्रशंसा करते हुए कहा कि इन जैसे लोगों के कारण ही समाज का गौरव बढ़ता है। राजनीतिक क्षेत्र में रहते हुए भी समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

महाराज श्री ने इस विषय पर बोलते हुए कहा कि भारतीयता तभी प्रस्थापित होगी, जब हम सबके मन में सांस्कृतिक निष्ठा को प्रकट करेंगे। जब हर व्यक्ति भारतीयता को धारण कर ले। संस्कृत निष्ठा खत्म होती जा रही है। पश्चिमी सभ्यता के विषय में महाराज श्री ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता के वशीभूत प्रेम, बंधुत्व, सहजीवन, परस्पर सहयोग का अभाव हो गया है। पहले हम वसुदेव कुटुंबकम की अवधारणा में जीते थे लेकिन आज पूरे विश्व को बाजार के रूप में देखा जाने लगा है। यह समाप्त होना चाहिए। हर व्यक्ति के मन में अपने भारतीय होने का भाव और गर्व होना चाहिए। भारतीयता को जीना हमारा पहला कर्तव्य होना चाहिए। मीडिया संचार और अन्य साधन भी इसी के वशीभूत हो गए हैं हमें अपनी भाषा, अपनी वेशभूषा और अपने भोजन को संभालने का काम करना चाहिए।

सामाजिक समरसता पर बोलते हुए महाराज श्री ने कहा कि हमारी संस्कृति में माता-पिता को देवता का स्थान दिया गया है लेकिन अब परिस्थितियों बदल गई है।

 

हमें अपनी मूलभूत भावनाओं को बच्चे बच्चे के अंदर डालना चाहिए।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *