*आचार्य वसुनंदी महाराज के सानिध्य में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन 2 मार्च से कामां में
कामां
*शान्तिनाथ विधान ,मुख्य द्वार शिलान्यास, पंचकल्याणक वार्षिक समारोह एवं भव्य गुरु मन्दिर प्रतिष्ठा महोत्सव*(कामवन)सकल दिगंबर जैन समाज कामां के तत्वाधान में अभिक्षण ज्ञानोपयोगी प्राकृत भाषा चक्रवर्ती आचार्य वसुनंदी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन 2 मार्च से 4 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।
जैन समाज कामां के अध्यक्ष अनिल जैन लहसरिया के अनुसार 2 मार्च को प्रातः आदिनाथ दिगंबर जिन मंदिर कोट ऊपर कामां पर शान्तिनाथ मंडल विधान का आयोजन किया जाएगा तो वही 3 मार्च को मुख्य द्वार शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा।
*आचार्य संघ का प्रवेश 3 मार्च को* डीग पंचकल्याणक उपरांत आचार्य वसुनंदी महाराज सहित लगभग 25 जैन साधु व साध्वियों का प्रवेश 3 मार्च को प्रातः कामवन कस्बे में होगा तो डीग द्वार पर जैन समाज द्वारा भव्य आगवानी की जाएगी। कोट ऊपर स्थित मुख्य समारोह में पदम चन्द रवि कुमार शैलेश जैन परिवार के सहयोग से मुख्य द्वार का शिलान्यास किया जाएगा।

*भव्यतम गुरु मंदिर प्रतिष्ठा व पंचकल्याणक वर्षगांठ समारोह* शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर के महामंत्री संजय जैन बड़जात्या के अनुसार पिछले वर्ष आचार्य सुनील सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रथम वर्षगांठ पर आचार्य संघ के सानिध्य में ही गुरु मन्दिर की प्रतिष्ठा मन्दिर प्रांगण में की जाएगी।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
