जैन समाज निवाई ने जिला कलेक्टर डॉ सोम्या झा को सौंपा ज्ञापनभगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के क्रम में
टोंक – सकल दिगम्बर जैन समाज निवाई के तत्वावधान में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर एवं प्रवर्तक भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के क्रम में बुधवार को टोंक जिला कलेक्टर डॉ सोम्या झा एवं जिला प्रमुख सरोज बंसल को ज्ञापन सौंपा जिसमें बुधवार को जैन समाज निवाई के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा बड़ा जैन मंदिर के मंत्री मोहित चंवरिया पूर्व तहसीलदार ज्ञानचंद सौगानी बड़ा जैन मंदिर के पूर्व मंत्री महेन्द्र चंवरिया जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं भाजपा नेता मनोज पाटनी आदि लोगों ने टोंक जिला कलेक्टर डॉ सोम्या झा एवं जिला प्रमुख सरोज बंसल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया कि जैन धर्म में चौबीस तीर्थंकर हुए हैं। जिनमे प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव अर्थात आदिनाथ भगवान हैं ।भगवान ऋषभदेव जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर जिन्हें आदिनाथ भी कहा जाता है। भगवान ऋषभदेव वर्तमान हुंडा अवसर्पिणी काल के प्रथम तीर्थंकर हैं। अखिल भारतीय जैन समाज प्रवक्ता विमल जौंला ने बताया कि जैन धर्म अनादि काल से चला आ रहा है किंतु प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान को जैन धर्म के प्रवर्तक के रूप में माना जाता है। उल्लैखनीय है की भगवान आदिनाथ के सबसे बड़े पुत्र भरत प्रथम चक्रवर्ती सम्राट हुए जिनके नाम पर ही इस देश का नाम भारत पड़ा। जैन धर्म प्रचारक विरेन्द्र कासलीवाल ने बताया कि भगवान आदिनाथ ने ही मनुष्य को जीने की कलाए असि, मसि, कृषि, वाणिज्य, शिल्प और कला का उपदेश दिया एवं जीना सिखाया है । जैन पुराण साहित्य में अहिंसा, अस्तेय,अचौर्य,ब्रह्मचर्य,
अपरिग्रह, भगवान आदिनाथ की ही देशनाएँ है ।
आदिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक (जन्म जयंती) पर राजस्थान सरकार द्वारा सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर जैन समाज की भावनाओं को राहत प्रदान करे।
उक्त मांग बड़े लंबे समय से की जा रही है पुनः आपसे निवेदन है कि जैन धर्म को सही पहचान वह भावनाओं के अनुरूप भगवान आदिनाथ जन्मकल्याणक पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा राजस्थान सरकार द्वारा कर एक नया अध्याय लिखा जाए। वर्तमान में भारत में जैन धर्मावलम्बी अल्पसंख्यक श्रेणी में आते है और उनके हितों की रक्षा एवं उनकी भावनाओं का सम्मान करना आपका दायित्व बनता है। अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि आदिनाथ भगवान के जन्म कल्याणक अर्थात जन्म जयंती चैत्र कृष्ण नवमी जो इस वर्ष 23 मार्च 2025 को है जिसे तीर्थंकर दिवस के रूप में जाना जाता है पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करें।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
