भगवान आदिनाथ के जन्मकल्याणक पर राजकीय अवकाश हेतु दिया ज्ञापन
जुरहरा
जुरहरा नगरी में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में रविवार को राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम जी का आगमन हुआ । जिसमें आचार्य श्री वसुनंदी जी मुनिराज के सानिध्य में धर्म जागृति संस्थान के संजय जैन बडजात्या व पुष्पेन्द्र जैन सीकरी द्वारा गृह राज्यमंत्री को भगवान आदिनाथ के जन्मकल्याणक पर राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
जिस पर गृह राज्यमंत्री जी ने इस विषय में कल मुख्यमंत्री जी से चर्चा करके जल्द ही राजकीय अवकाश की घोषणा करने का आश्वासन दिया । इस अवसर पर पूर्व प्रधान रविन्द्र जैन, पंचकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष जयंती जैन, महेन्द्र जैन, नरेश जैन, महेश जैन, योगेश जैन, पिन्टु जैन, तरूण जैन आदि उपस्थित रहे ।
