15 फीट ऊंची भगवान मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा से गूंजा वागड़, आज सुखोदय तीर्थ पर होगी ऐतिहासिक प्रतिष्ठा
वीरोदय तीर्थ से निकली दिव्य यात्रा का बड़ोदिया, कलिंजरा और बागीदौरा में भव्य स्वागत, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना
नौगामा। वागड़ अंचल इन दिनों भगवान मुनिसुव्रतनाथ की 15 फीट ऊंची दिव्य प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा से धर्ममय हो उठा है। 12 जुलाई को नौगामा स्थित सुखोदय तीर्थ पर प्रतिमा की ऐतिहासिक प्रतिष्ठा से पूर्व वीरोदय तीर्थ से प्रारंभ हुई विशाल शोभायात्रा का बड़ोदिया, कलिंजरा और बागीदौरा सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा, उत्साह और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया गया।
श्रद्धालुओं ने भगवान की प्रतिमा की अगवानी करते हुए मंगलगीत गाए, श्रीफल अर्पित किए तथा पुष्पवर्षा कर अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की। शोभायात्रा में बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर पंचरंगी जैन धर्मध्वजाएं थामे युवा उत्साहपूर्वक नृत्य करते हुए भक्ति में लीन दिखाई दिए। “भगवान मुनिसुव्रतनाथ की जय” के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

यात्रा के दौरान बड़ोदिया में श्रद्धालुओं ने तिलक दान की बोली लगाकर धर्म के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। वहीं कलिंजरा में दिगंबर जैन समाज एवं सकल समाज ने बैंड-बाजों और जयघोष के साथ प्रतिमा का स्वागत किया। महिलाओं ने मंगल कलश लेकर शोभायात्रा की अगवानी की। बागीदौरा में बस स्टैंड पर विशाल जनसमूह ने श्रद्धाभाव से स्वागत किया, जबकि रात्रि में भजन संध्या एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
जैन समाज के प्रवक्ता सुरेशचंद्र गांधी ने बताया कि 12 जुलाई को प्रातः प्रज्ञा पेट्रोल पंप से विशाल शोभायात्रा निकलेगी। बैंड-बाजों के साथ हाथी पर सौधर्म इंद्र के रूप में विराजमान होने का सौभाग्य पंचोली गीतांश विपुल जैन को प्राप्त होगा।

इसके पश्चात शोभायात्रा सुखोदय तीर्थ पहुंचेगी, जहां प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रातः 11 बजे भगवान मुनिसुव्रतनाथ की 15 फीट ऊंची प्रतिमा को मूल वेदी पर विराजमान कराया जाएगा।

प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर संपूर्ण नौगामा नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आकर्षक तोरण द्वार, रंगोलियां और धर्मध्वजाओं से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक आभा से आलोकित हो उठा है। आयोजन में लगभग 10 हजार धर्मप्रेमियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।
— सुरेशचंद्र गांधी (प्रवक्ता), नौगामा से प्राप्त जानकारी
रिपोर्ट: अभिषेक जैन लुहाड़िया, रामगंजमंडी 9929747312
Grand Procession of 15-Foot Idol of Lord Munisuvratanath Begins from Veerodaya Teerth; Historic Consecration at Sukhodaya Teerth Today
Devotees Accord Grand Welcome Across Barodiya, Kalinjara and Bagidora; Over 10,000 Followers Expected for the Consecration Ceremony
Naugama:
The Vagad region has been immersed in devotion as the magnificent procession of the 15-foot idol of Lord Munisuvratanath commenced from Veerodaya Teerth ahead of its grand consecration at Sukhodaya Teerth on July 12. The sacred idol received an enthusiastic and reverential welcome at Barodiya, Kalinjara, Bagidora, and several other locations.
Devotees greeted the idol with devotional songs, offered coconuts, showered flowers, and expressed their deep faith with great enthusiasm. The procession featured vibrant bands, while youth carrying the five-coloured Jain flags danced joyfully in devotion. The atmosphere resonated with continuous chants of “Jai Lord Munisuvratanath”, filling the surroundings with spiritual fervour.
At Barodiya, devotees expressed their devotion by participating in ceremonial offerings and donation pledges. In Kalinjara, members of the Digambar Jain community, along with people from all sections of society, welcomed the procession with bands and devotional chants. Women carrying auspicious Mangal Kalash added grace to the reception. At Bagidora, a large gathering welcomed the procession at the bus stand, followed by an evening of devotional bhajans and cultural programmes.
According to Jain community spokesperson Suresh Chandra Gandhi, a grand procession will begin on July 12 from Pragya Petrol Pump. Gitansh Vipul Jain Pancholi has been bestowed with the honour of portraying Saudharm Indra, seated atop a decorated elephant during the procession.
The procession will then reach Sukhodaya Teerth, where, under the guidance of Pratishthacharya Pradeep Bhaiya, the sacred idol will be ceremonially installed on the main altar at 11:00 AM amid Vedic chants and religious rituals.
Extensive preparations have been made for the historic event. The entire town of Naugama has been beautifully decorated with colourful rangolis, ornate gateways, and Jain flags, creating a deeply spiritual atmosphere. Organisers expect more than 10,000 devotees to participate in this grand religious celebration.
Source: Suresh Chandra Gandhi, Spokesperson, Naugama
Report: Abhishek Jain Luhadia, Ramganjmandi
