दीक्षार्थीयों की गोदभराई एवं बिंदोरी निकाली गई
कोटा,
दिगम्बर जैन मंदिर विज्ञान नगर में दीक्षार्थीयों की गोद भराई की गई एवं बिंदोरी यात्रा निकाली गई ।मंदिर समिति के अध्यक्ष राजमल पाटोदी ने बताया कि आचार्य श्री 108 प्रज्ञासागर जी महाराज द्वारा 2 मार्च को मधुबन थेकड़ा रोड़ कोटा में आयोजित दीक्षा महोत्सव में दीक्षालेने वाले दीक्षार्थी ब्रह्मचारी देवेन्द्र भैया सूरत ब्रझचारिणी मीना दीदी उज्जैन एवं प्रेमतलादीदी इन्दौर की गोद भराई की गई ।
कुमारी रुतबी पाटोदी के नृत्य के साथ मंगलाचरणसे कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ । सर्वप्रथम दीक्षार्थीयों को हार मुकुट से अंलकृत किया गया ।उसके बाद धर्म के माता पिता बने मनोज नेहा जैसवाल, महावीर सुधा छाबड़ा एवं विजयचन्द्रा पाटोदी ने दीक्षार्थीयों की गोद में कपड़ा रखकर उस पर स्वास्तिक बनाया एवं गोद भराई की गई ।
सकल समाज के कार्याध्यक्ष प्रकाश बज के साथ सभी पदाधिकारियों विज्ञान नगर मंदिर समिति केपदाधिकारियों, वीतराग महिला मंडल महावीर युवा मंडलभक्तामर महिला मंण्डल शुभकामना परिवार सिध्द शाखा के सदस्यों ने गोद भराई की रस्मको किया ।फिर सभी उपस्थित समाज बन्धुओ नें भी सूखे मेवे से गोद भरी ।

मंदिर समिति के मंत्री पी. के. हरसोरा ने बताया कि राजमल पाटोदी ने दीक्षार्थीयों कापरिचय प्रस्तुत किया । गोद भराई के बाद भव्य बिंदोरी यात्रा निकाली गई । बिंदोरी मेंदीक्षार्थीयों एवं उनके धर्म के माता-पिता को तीन अलग अलग बग्गियों में बैठाया गया । जिनके द्वारा पूरे मार्ग में सूखा मेवा वितरित किया गया । महिलाऐं लाल साड़ी एवं पुरुषसफेद कुर्ते पजामें में नृत्य करते हुए चल रहे थे । बिंदोरी यात्रा मंदिर पर आकर समाप्त हुई।कार्यक्रम में ताराचन्द बड़ला, राजू गोधा अंकित आर. के. पुरम रितेश सेठी बाबूलाल रेबारपुरा पारसमल अरविन्द ठौरा आदि कई समाजजन उपस्थित रहे
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
