निर्यापक श्रमण समता सागर महाराज के गृहस्थ अवस्था के पिता प्रतिमा धारी श्री राजाराम जैन एवं उनकी गृहस्थ बहन ब्रह्मचारी बबीता दीदी का किया गया अभिनंदन
रायपुर ः
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मालवीय रोड़ स्थित बड़े जैन मंदिर में श्रीआदिनाथ जिनालय की मूल वेदी के समक्ष ट्रस्ट एवं कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा “चतुर्दशी” के शुभ अवसर पर भगवान श्री आदिनाथ स्वामी का प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न की गई।
इस शुभ अवसर पर निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज के गृहस्थ जीवन के पिता श्री सप्तम प्रतिमाधारी नन्हीदेवरी निवासी श्री राजाराम जी जैन एवं छोटी बहन बाल ब्र बबीता दीदी के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ शांतिधारा संपन्न की गई।

इस अवसर पर दि. जैन पंचायत टृस्ट के अध्यक्ष यशवंत जैन, सुजीत जैन किशोर जैन नीरज जैन आदेश जैन ने 92 वर्षीय दादा राजाराम जी का तथा दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता अविनाश जैन विदिशा का अंग वस्त्र श्री फल एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया

इसी क्रम में महिलामंडल की ओर से श्री मति जया जैन एवं महिलामंडल के सदस्यों ने बाल ब्र. बबीता दीदी का अंगवस्त्र तिलक माला के साथ सम्मान किया।
यशवंत जैन से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
