जुरहरा में होने जा रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान के माता-पिता बने श्री राकेश निधि जैन का शुक्रवार की बेला में अभिनंदन किया जाएगा
जुरहरा
परम पूजनीय आर्यिका 105 पद्मनंदनी माताजी की प्रेरणा से निर्मित नेमीश्वर धाम जुरहरा में होने जा रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रारंभ होने में बस अब कुछ ही दिन शेष रह गए।
उत्साह चरम पर है। 6 मार्च से 9 मार्च के मध्य होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत भगवान के माता-पिता बने श्री राकेश जैन श्रीमती निधि जैन का 28 फरवरी 2025 को अभिनंदन एवं स्वागत किया जाएगा यह स्वागत उनके निज आवास पर किया जाएगा।

जानकारी देते हुए अंकित जैन ने बताया कि यह बहुत ही पुण्य का संयोग होता हैं पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान के माता-पिता बनने का परम सौभाग्य प्राप्त होता है 28 फरवरी की प्रातः बेला में स्वागत अभिनंदन किया जाएगा एवं इसी क्रम में उनके आवास पर बधाई गीत भी गए जाएंगे।
आपको बता दे की इस परम आयोजन में परम सानिध्य वसुनंदी जी महाराज संघ का प्राप्त हो रहा हैं।
धन्यवाद धन्य धरा आ गई जुरहरा में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की घड़ी आ गई।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
