आर्यिका पद्मनंदनी माताजी का स्वप्न प्रेरणा विधिवत होने जा रही है पूर्ण बस कुछ ही दिन शेष

धर्म

आर्यिका पद्मनंदनी माताजी का स्वप्न प्रेरणा विधिवत होने जा रही है पूर्ण बस कुछ ही दिन शेष
जुरहरा
परम पूज्य समाधिस्थ आर्यिका 105 पद्मनंदनी जी माताजी ने एक सपना देखा था जो परिकल्पना के साथ पूर्ण हो गया वह सपना था की नेमीश्वर धाम का निर्माण हो और महान नेमिनाथ भगवान की प्रतिमा विराजमान हो वह अब साकार रूप ले चुकी है।

 

 

जुरहरा से अंकित जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि बस अब कुछ ही दिन शेष रह गए और तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है पंडाल का निर्माण हो चुका है एवं विशेष सजावट की जा रही है। और 5 मार्च से 9 मार्च तक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव भव्यता के साथ संपन्न होने जा रहा है। जिसमें कई विद्वान एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां भी पहुंचने की संभावना है कुछ दिन पूर्व समाज बंधुओ ने पहुंच कर राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को भी ऐसा आयोजन में शामिल होने के लिए निवेदन किया था और उन्होंने भी इस आयोजन की अनुमोदन की थी संभावना है कि उनके भी इस आयोजन में आने की संभावना है।
संपूर्ण जगत में इस महोत्सव को लेकर उत्साह बना हुआ है एवं सभी की निगाहें इसी क्षेत्र पर हैं। हर कोई यही कह रहा है कि पद्मनंदनी जी का हुआ स्वप्न महान हो रहा जुरहरा में नेमीजी के तीरथ का निर्माण
आने वाली है गुजरात की शोभा राजस्थान
हो रहा जुरहरा में नेमीजी के तीरथ का निर्माण
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *