धर्म परायण व्यक्तित्व भामाशाह मुनि भक्त राजेंद्र जैन हुकुम जैन काका प्रकाश जैन हरसोरा परिवार कोटा ने संधारा आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दिया दान एवं समाज बंधुओ द्वारा किया गया बहुमान

धर्म

धर्म परायण व्यक्तित्व भामाशाह मुनि भक्त राजेंद्र जैन हुकुम जैन काका प्रकाश जैन हरसोरा परिवार कोटा ने संधारा आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दिया दान एवं समाज बंधुओ द्वारा किया गया बहुमान
रामगंजमंडी
नगर से कुछ दूर स्थित मध्य प्रदेश के संधारा ग्राम में स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर काफी प्राचीन है। जहां पर चंद्रोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष एवं अतिशय क्षेत्र कैथूली के अध्यक्ष हुकुम जैन काका के छोटे भाई श्रीं प्रकाश हरसोरा जैन ने श्री1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर श्रीजी का अभिषेक एवं शांति धारा की।

 

 

उन्होंने मंदिर में अभिषेक पूजन हेतु चांदी की थाली का सेट एवं चांदी के चवर मंदिर जी में अपने परिवार की ओर से प्रदान किया। यह परिवार सदा संत सेवा एवं धर्म सेवा में समर्पित रहता है। जिसका कोई सानी नही है। उनके इस कार्य की संधारा के समाज बंधुओ ने बारंबार अनुमोदना की एवम उनके सहयोग हेतु आभार जताया। कोटा के हरसोरा परिवार ने मंदिर के विकास के लिए एवं मंदिर के सहयोग हेतु आगे भी सहयोग देने की बात की। समाज की ओर से कैलाश ठोरा,सुनील बाबरिया, अध्यक्ष श्री हेमंत जैन ने कहा कि ऐसे भामाशाहों के द्वारा ही समाज का विकास एवं समाज की उन्नति संभव है। 
आप के द्वारा पहले भी संधारा समाज को संतशाला एवं अन्य निर्माण कार्यों में समय समय पर सहयोग प्रदान किया गया हैं।

 

 

 

 

 


ऐसे दानवीर भामाशाह परिवार को सकल दिगंबर जैन समाज संधारा द्वारा आपके (हरसौरा परिवार कोटा) पुण्य की बहुत बहुत अनुमोदन एवम आभार ।
इस अवसर पर श्री प्रकाश हरसौरा ने बताया की बड़े बाबा के दर्शन करके ही मन को बहुत्शांति वह सुखद आनंद की अनुभूति होती है
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *