आर्यिका श्रुतमति माताजी टक्कर मारने वाले वाहन चालक को पुलिस प्रशासन ने किया गिरफ्तार
दाहोद
13 feb 2025 को एक ऐसी घटना घटी जिसे देख सुन सभी द्रवित और भावुक हो उठे यह घटना हुई आर्यिका 105 श्रुतमति माताजी का संघ सहित मंगल विहार करते हुए वाहन चालक ने टक्कर मार दी और माताजी का समाधि मरण हो गया। उनके साथ चल रहे श्रावक का भी टक्कर लगने के बाद घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
पूज्य माताजी कही वर्षों के बाद आचार्य श्री 108 सुनील सागर जी महाराज ने दर्शन हेतु पहुंच रही थी।
![]()
लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था और अनहोनी घटना हो गई। इसके बाद संत जगत एवं संपूर्ण जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई जब यह सूचना आचार्य श्री सुनील सागर महाराज एवं संघ को मिली सुन आचार्य श्री एवं समस्त संघ भावुक हो उठा एवम आचार्य श्री एवम संघ ने अन्न जल का त्याग कर दिया।

इसके बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आया और दाहोद पुलिस प्रशासन की गिरफ्त में वाहन चालक को ढूंढने में 130 पुलिस कर्मी सफल रहे।



पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन के प्रमुख अधिकारी आचार्य श्री से आकर मिले और उन्हें सारी घटना से अवगत कराया और कहा कि वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। आचार्य जी ने पुलिस प्रशासन के प्रमुख अधिकारी महोदय को अपना मंगल आशीर्वाद भी प्रदान किया।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312


