दम होना महत्वपूर्ण है,लेकिन दम्भ न हो-गणिनी आर्यिका विज्ञमति माताजी

धर्म

दम होना महत्वपूर्ण है,लेकिन दम्भ न हो-गणिनी आर्यिका विज्ञमति माताजी
आगरा
7 फरवरी को भारत गौरव गणिनी आर्यिकारत्नश्री विशुद्धमति माताजी एवं पट्टगणनी आर्यिकारत्न श्री विज्ञमति माताजी ससंघ ने बैन्ड बाजों के साथ नेमिनाथ उद्धान नुनिहाई जैन मदिर से मंगल विहार कर बेलनगंज,धूलियागंज,घटिया होते हुए हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश किया|जहां आगरा सकल जैन समाज ने गुरुमां का पाद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर भव्य स्वागत किया| गुरुमां ससंघ ने श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान सभी प्रतिमाओं के दर्शन किए| इसके बाद आगरा दिगम्बर जैन परिषद के तत्वावधान में गणिनी आर्यिकारत्न श्री विज्ञमति माताजी की धर्मसभा आचार्य शांतिसागर सभागार में आयोजित हुई| जिसमें गणिनी आर्यिकारत्न श्री विज्ञमति माताजी ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए भक्तों से कहा कि आगरा जैन समाज दमदार समाज है, परन्तु सुनिश्चित रखें कि दम तो ठीक है, लेकिन दम्भ न हो, धर्म से ही कर्म सुधरता है अत:सुनिश्चित करें कि कभी धर्म न छोडें,सुनिश्चित करे कि अपनी एक सन्तान को धर्म मार्ग की ओर जाये तो दूसरी वन्श बनाये और उन्होने आगे कहा कि शब्दो मे बहुत ताकत है,फर्क है कि कैसे कहा गया, उन्होंने समझाया कि मात्र एक कौमा से अर्थ बदल सकता है जैसे-“रोको, मत जाने दो”का कौमा आगे लगादें तो वही ऊपर का शब्द रोको मत,जाने दो”हो जायेगा

 

|धर्मसभा का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया|गुरुमां ससंघ के मंगल विहार की व्यवस्था ज्ञानोदय क्लब के सदस्यों द्वारा संभाली गई| इस दौरान आगरा दिगंबर जैन परिषद के प्रतिनिधियों ने गुरुमां संसघ के समक्ष 2025 चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंटकर निवेदन किया और मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया|

 

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि आगरा वालों के विशेष अनुरोध पर गुरुमां द्वारा चार दिवसीय प्रवचनमाला “अन्जना के आंसू” विषय पर मंगल प्रवचन प्रात:8.30 से आचार्य शान्तिसागर सभागार में होगें|इस अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन,जितेन्द्र जैन, हीरालाल जैन बैनाडा,राकेश जैन पर्दावाले,मनोज जैन बांकलीवाल, सुनील जैन ठेकेदार, महीपाल जैन, सुरेश जैन,शुभम जैन,अनिल रईस, अनिल जैन,अकुंश जैन,संजीव जैन, राजकुमार जैन,समस्त आगरा जैन समाज के लोग बडी़ संख्या में उपस्थित रहे|

मनोज जैन बांकलीवाल कमलानगर
आगरा से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *