मुनिश्री समयसागर महाराज संघ एवम अजीत सागर महाराज का हुआ महामिलन मुनि श्री अजित सागर महाराज के ससंघ मंगल प्रवेश, 2.2 किमी के रूट में भक्तों ने सजाई रंगोली
सागर
मुनिश्री 108 अजीत सागर महाराज की आगवानी के लिए समाजजन सुबह से ही एकत्रित होने लग गए थे। यह प्रवेश इतना अद्भुत था मुनि संघ की आगवानी में मोतीनगर चौराहे से भाग्योदयतीर्थ परिसर तक 2.2 किलोमीटर के मार्ग में 111 स्थानों पर श्रद्धालुओं नेरंगोलियां सजाई थीं। इसके अलावा 21 स्थानों पर भक्तों ने पाद प्रक्षालन कर मुनिश्री का आशीष लिया।
महामिलन एक अलौकिक उदाहरण प्रस्तुत कर गया
वही ऐसे क्षण आए जो सभी के लिए एक अलौकिक उदाहरण प्रस्तुत कर गया आईटीआई के समक्ष 9क्षुल्लक महाराज एवम भाग्योदय तीर्थ परिसर के पास निर्यापक मुनि समयसागर एम महाराज ससंघ और आर्यिका गुरुमति माताजी ने 8पिच्छी के साथ अगवानी की।
मुनिश्री अजित सागर महाराज ससंघ(6 पिच्छी) का मंगल प्रवेश हुआ।अगवानी के लिए सकल दिगंबर जैनसमाज, सभी मंदिर कमेटियां,महिला मंडल, बालक एवं बालिकामंडल, पाठशाला परिवार, युवा संगठन,जैन मिलन, योदयगौशाला परिवार एवं संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य और हजारों श्रद्धालु निर्धारित गणवेश में पहुंच गए थे।
एक साल बाद गुरु शिष्य का मिलन
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के प्रथम शिष्य निर्यापक मुनि श्री 108 समय सागर महाराज एवम मुनि श्री 108 अजित सागर महाराज का मिलन एक साल पहले कुंडलपुर में हुआ था।
इसके बाद सागर के भाग्योदय तीर्थ में चातुर्मास करने आने पर गुरुवार को मिलन हुआ है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
