*आदिनाथ जन्मकल्याणक पर सार्वजनिक अवकाश की मांग उठी हैदराबाद से*धीरे धीरे कारवां बढ़ रहा है सभी मिल करे सहयोग*
हैदराबाद
हैदराबाद जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आज जैन समाज की कुछ मांगों को रखते हुए तेलंगाना आरएसएस प्रमुख चंद्रशेखर जी और यहां से राज्यसभा सांसद के लक्ष्मण जी से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन देकर उन मांगों से अवगत कराया।
यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बताया गया कि कुछ दिनों में जैन समाज के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव और भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव आ रहा है । ऐसे में जैन समाज के प्रतिनिधियों ने बीजेपी नेताओं से मिलकर पूरे देश में इन दोनों तीर्थंकरों के जन्म कल्याणक दिवसों पर अवकाश का प्रावधान कराने व मांस की दुकानें बंद कराने के लिए केंद्र सरकार तक हमारी बात पहुंचाने की बात कही। विदित हो कि इस वर्ष भगवान ऋषभदेव का जन्म कल्याणक महोत्सव 23 मार्च को और भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव 10 अप्रैल को हैं।
इस मौके पर के लक्ष्मण जी ने इस बात का आश्वासन दिया कि वो संसद में इस बात को उठाकर जैन समाज का पूरा सहयोग करेंगे और वो खुद भी शाकाहारी हैं इसलिए उन्हें शाकाहारी होने की महत्ता का बखूबी पता है।

साथ ही चंद्रशेखर जी ने भी सुझाव दिया कि अवकाश के साथ साथ इन दोनों तीर्थंकरों के बारे में मीडिया, आम जनता व बच्चों को भी इनके जीवन से अवगत कराकर जागरूक किया जाये और बताया जाये कि जैन धर्म के सिद्धांत अहिंसा परमो धर्म और जीओ और जीने दो हम सब के जीवन में कितने जरूरी हैं।
इस मौके पर समाज के बहुत से प्रतिष्ठित लोग जैन रत्न जसराज श्री श्रीमाल जैन , मुकेश जैन चौहान, रिद्धेश जागीरदार जैन, स्वाती जैन, आनंद वोहरा जैन आर के जैन और सतीश हुंडिया उपस्थित थे।





राजस्थान प्रांत से भगवान आदिनाथ जनकल्याण के सार्वजनिक अवकाश की मांग अब दक्षिण के हैदराबाद से उठी है धर्म जागृति संस्थान के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री संजय जैन बड़जात्या ने समस्त समाज जनों से इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
