26 जनवरी पर वीरों का सम्मान ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा

धर्म

26 जनवरी पर वीरों का सम्मान ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा 

रामगंजमंडी

रामगजमंडी के ब्रह्माकुमारी केंद्र पर 26 जनवरी के दिन रामगजमंडी के CI भ्राता मनोज सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। केंद्र संचालिका bk शीतल द्वारा उनका स्वागत किया गया व ईश्वरीय सौगात दी गई। इसके पश्चात CI भ्राता मनोज द्वारा झंडारोहण हुआ और सभी ने एक स्वर में राष्ट्र गान गाया।

भ्राता मनोज जी ने कहा “ब्रह्माकुमारी आश्रम में आकर एक अदभुत शांति प्राप्त होती है और यहां बहनों द्वारा इतना सम्मान हमे प्राप्त होता है उसके लिए हम आभारी है”। Bk शीतल ने कहा कि “जैसे आज के दिन भारत का संविधान लागू हुआ

 

जिससे देश को आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिली उसी प्रकार हम सभी को भी अपने जीवन में कुछ ऐसे नियम लागू करने चाहिए जिससे हम अपने जीवन को देव तुल्य और सम्पूर्ण भारत को भी देवभूमि बना सकेंगे।” भाषण के पश्चात नृत्य प्रस्तुति हुई और अंत में सभी को परमात्म प्रसाद दिया गया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *