त्रिदिवसीय कार्यक्रम अंतर्गत श्री आदिनाथ निर्वाण महोत्सव,श्री जी की रजत रथ यात्रा , विषापहार मंडल विधान पीछी परिवर्तन और विश्व शांति हेतु महायज्ञ हवन होगा
अशोकनगर 
आचार्य श्री सुमतिसागर जी महाराज परम की शिष्या गणिनी आर्यिका 105 श्री सृष्टिभूषण माताजी ,श्री विश्वयशमति माताजी ,श्री विमलमति माताजी एवं क्षुल्लिका श्री आप्त मति माताजी अशोकनगर में विराजित है।
दिगंबर जैन पंचायत एवं जैन समाज अशोकनगर के तत्वाधान में तीन दिवसीय कार्यक्रम 26 जनवरी से 28 जनवरी तक मनाया जावेगा जिसमें 1008 श्री आदिनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव महामंडल विधान, श्री जी की रजत रथ यात्रा , आर्यिका संघ के प्रवचन ,आर्यिका श्री सृष्टिभूषण माताजी की पीछी परिवर्तन तथा विश्व शांति हेतु महायज्ञ हवन एवं रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर 26 जनवरी को श्री जी के अभिषेक पूजन के पश्चात राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण कार्यक्रम विधानाचार्य मुकेश भैया के निर्देशन में तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम पाठशाला के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे इसके पश्चात आर्यिकाश्री सृष्टिभूषण माता जी के मंगल प्रवचन होंगे दोपहर को श्री जी के अभिषेक के पश्चात सरस्वती संस्कार कार्यक्रम आर्यिका संघ द्वारा किए जाएंगे ।रात्रि को श्रीजी की आरती पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 27 जनवरी को धार्मिक मंडल विधान की पूजन होंगी इसके पश्चात विश्व शांति हेतु महायज्ञ हवन होगा। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।28 जनवरी को प्रात श्री जी के अभिषेक पूजन के पश्चात रजत रथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली जावेगी जुलूस का समापन वापस दिगंबर जैन मंदिर में होगा जहां श्री जी के अभिषेक के पश्चात 1008 श्री आदिनाथ भगवान का निर्वाण लाडू पुण्यशाली परिवार द्वारा चढ़ाया जाएगा। इसके पश्चात आर्यिका श्री सृष्टिभूषण माता जी का पीछी परिवर्तन और प्रवचन होगा राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
