धर्मनिष्ठ उदारमना भामाशाह श्रीमान कस्तूरचंद बाबरिया नवम पुण्यतिथि पर नमन

धर्म

धर्मनिष्ठ उदारमना भामाशाह श्रीमान कस्तूरचंद बाबरिया नवम पुण्यतिथि पर नमन


धर्मनिष्ट व्यक्तित्व भामाशाह उदारमना श्रीमान कस्तूरचंद बाबरिया जैसे व्यक्तित्व बिरले ही इस धरा पर अवतरित होते है आपका जीवन साधना से संयम से भरा था आप स्वभाव के निर्मल और नियम सयम प्रति कठोर रहे आप उदारमना व्यक्तित्व रहे समाज की हर गतिविधियों में आप आगे आकर हर वर्ग को आगे लाते थे और दिशा बोध करते थे

तन मन धन सब कुछ धर्म समाज सेवा को समर्पित रहा आपने अपने जीवन काल 100 से भी अधिक जिनप्रतिमाओं के निर्माण कराया व विराजमान करने का पुण्य लाभ लिया। आप रामगंजमडी के बघेरवाल समाज के कही समय तक अध्यक्ष भी रहे

व रामगंजमडी शान्तिनाथ दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सरक्षक पद पर भी रहे आपने जीवदया परोपकार के क्षेत्र में भी अपना अमूल्य योगदान दिया।आपने वर्ष 2000 में भाग्योदय तीर्थ की और से लगाए गए प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का पुण्य अर्जित किया था। सचमुच उन्होंने यह सिद्ध किया की ग्रहस्थ एक तपोवन है उन्होंने अपने जीवन को सदा साधक की तरह जिया।


जिनके व्यक्तित्व की देख स्म्रति
नमन करती सारी धरती
आप रहे प्रकाशमान दीपक की ज्योति
इस पुण्य स्म्रति पर हमारी यही विनयांजलि
अभिषेक लुहाडीया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *