धार ग्रामीण मनावर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

राज्य

धार ग्रामीण मनावर में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, निकली भव्य तिरंगा यात्रा

मनावर/धरमपुरी।

देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मनावर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा थामे हजारों नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

 

 

तिरंगा यात्रा का एकत्रीकरण श्रीराम मंदिर, मान नदी किनारे हुआ, जहां से विजय स्तंभ, इंदौर रोड मनावर से यात्रा प्रारंभ हुई। सुसज्जित रथ पर भारत माता का चित्र विराजित था। ढोल-डीजे की गूंज के बीच आदिवासी नृत्य दलों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, वहीं बोहरा समाज के बैंड ने देशभक्ति की धुनों से पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भी हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल हुए।

विशाल तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौराहा पहुंची, जहां जनप्रतिनिधियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात यात्रा मंडी प्रांगण पहुंची, जहां भारत माता की आरती के साथ यात्रा का समापन हुआ।

धार जिला ग्रामीण की इस तिरंगा यात्रा में पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन भायल, विनोद शर्मा, भाजपा ग्रामीण धार जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, विधायक कालूसिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व विधायक रंजना बघेल, विधानसभा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज, नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, सौरभ शर्मा, सचिन पांडे, मोनू पाटीदार, भाजपा ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी विजय राठौर, राकेश मोटसरा सहित विभिन्न समाजों के प्रमुख एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

धरमपुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक कालूसिंह ठाकुर के साथ पांचों मंडलों के अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी, रघु निनामा,ममता वर्मा ,हुकुम वसुनिया,पप्पू राठौड़ ,रविंद्र परिहार,राधेश्याम धाड़ियाँ,रमेश दादा पाण, नगीन सोनी, रामलाल यादव देवकन्या मुकाती राधा पाटीदार वर्षा शुक्ला,कृष्ण डाबर, निखिल ग्वाल ,भूरू भाई मिरदवाल , डॉ महेश यादव,उज्ज्वल सोलंकी,नीलेश माहेश्वरी,ओमप्रकाश कामदार,विजय सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण धार जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि “तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचा है।”

मनावर की सड़कों पर लहराते हजारों तिरंगों और गूंजते देशभक्ति के नारों ने पूरे नगर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा में मनावर नगर सहित धार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर “एकता, अखंडता और राष्ट्रगौरव” का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *