एक शाम गुरु माँ के नाम कार्यक्रम मे आर्यिका पदमनंदनी माताजी को दी गयी विनयांजलि

धर्म

एक शाम गुरु माँ के नाम कार्यक्रम मे आर्यिका पदमनंदनी माताजी को दी गयी विनयांजलि
जुरहरा
परम पूजनीय आर्यिका 105 पदमनंदनी माताजी के समाधि दिवस पर एक शाम गुरु माँ के नाम कार्यक्रम के द्वारा गुरु माँ को विनयांजलि समर्पित की गई इस बेला मे कार्यक्रम की शुरूआत गुरु माँ के चित्र के समक्ष्य दीप प्रज्वलन कर की गयी जो पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार जैन, समाज अध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन, पंचकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष जयंतीप्रसाद जैन, जुरहरा के तहसीलदार महोदय संदीप कुमार जैन द्वारा किया गया।

 

इसके उपरान्त श्रीमान विवेक जैन एंड पार्टी (आगरा उत्तर प्रदेश)द्वारा मंगलाचरण प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम का संचालन श्री मोरमुकुट जैन द्वारा किया गया
पूज्य माताजी की प्रेरणा एवम मार्गदर्शन से ही नेमीश्वर धाम तीर्थ निर्मित हुआ जहा आगामी 5 मार्च से9 मार्च के मध्य भव्य पञ्चकल्याणक महोत्सव आचार्य श्री 108 वसुनंदीजी महाराज सानिध्य मे सम्पन्न होने जा रहा है

इन मांगलिक पलो मे श्रीमान अजयकुमार जैन,महेंद्रकुमार जैन,तरुण जैन,निशु जैन,तानिया जैन,भव्या जैन, आदि ने माताजी के जीवन पर प्रकाश डाला और

वही संगीतकार विवेक जैन ने अपने मधुर स्वरों से भजनों को

सुनाकर गुरु माँ को विनयांजलि दी सभी मोजूद जन इस बेला मे भाव विभोर हो उठे विवेक जैन ने मन के इस मंदिर मे माँ तेरा चेहरा है जेसे भजनों को सुन सभी भक्त भावुक हो उठे आपको बता दे गुरु माँ की आशीष जुरहरा वासियों पर असीम थी जो जन जन के स्मृति पटल पर अविस्मर्णीय है
अंकित जैन जुरहरा से प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *