जब मन कमजोर होता है तो समय समस्या बन जाता है प्रसन्न सागर महाराज
छतरपुर
जन्मभूमि छतरपुर में आचार्य श्री प्रसन्न सागर महाराज ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा कि जब मन कमजोर होता है तो समय – समस्या बन जाता है। जब मन अडिग और संकल्प से सजा होता है तो समय सुलह की राह दिखाता है और जब मन आत्म विश्वास से भरा होता है तो समय सौभाग्य के सिन्दूर से भाल को चमकाता है।
जिन्दगी का हर पल, हर क्षण उतना ही कीमती है जितना किसी क्विज शो का पल।
उन्होंने अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए कहा कि जब कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन जी कहते हैं – अब आपका समय शुरू होता है। उस समय दिल की धड़कने ओ माई गोडl।समय नदी की उस धारा की तरह है जो हमेशा ताजा रहती है। समय कभी बाद में नहीं आता। समय किसी के बाप का नौकर भी नहीं है।

उन्होंने कहा समय आज अभी इसी वक्त है, जो गुजर गया वो अतीत हो गया और जो आयेगा वो भविष्य है।इसलिए समय अभी इसी वक्त है, इसे चाहे जिस रूप में उपयोग करो। समय का अच्छा उपयोग करोगे अच्छा फल मिलेगा, बुरा उपयोग करोगे तो बुरा फल स्वयं को ही भोगना पड़ेगा।
समय की दो श्रेणियां है — अतीत और अनागत। वर्तमान समय
का हिस्सा नहीं है जब आप कहते हैं यह तो वर्तमान है, तब तक तो समय अतीत हो गया होता है। इसलिए अभी, आज, इसी वक्त में जीयें, वर्तमान का सदुपयोग करें, नियमित रूप से पूजा पाठ जाप, अनुष्ठान करें। सेवा, परोपकार नियमित रूप से करें।
समय को समग्रतः से जीयें और समय को धन्यवाद करें…!!!। नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
