नवग्रह तीर्थ पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत आज होगा मेहंदी एवं हल्दी का कार्यक्रम

धर्म

नवग्रह तीर्थ पंचकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत आज होगा मेहंदी एवं हल्दी का कार्यक्रम
वरुर
परम पूज्य आचार्य श्री 108 गुणधरनंदी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से जैन जगत के लिए नवग्रह तीर्थ पर एक धरोहर बन कर निर्मित हुई है। जहां आचार्य श्री की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से 405 फीट ऊंचा सुमेरु पर्वत एवं 51 फीट ऊंची भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा निर्मित हुई है। कोई अतिशयोक्ति नहीं है कि यह तीर्थ विश्व की एक अनुपम कृति के रूप में जाना जाएगा।

 

 

15 जनवरी से शुरू होने वाले इस भव्य महोत्सव में अनेक भक्तों की आने की उम्मीद जताई जा रही है एवं अनेक संतों के दर्शन का लाभ भक्तों को प्राप्त होगा। इस आयोजन में उपराष्ट्रपति से लेकर राज्यपाल मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के आने की सूचनाओं प्राप्त हो चुकी है एवं उनका कार्यक्रम निर्धारित हो चुका है। 

कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व 14 जनवरी की बेला में भक्ति के इस अभूतपूर्व सभा समागम के अंतर्गत दोपहर की बेला में समस्त इंद्र इंद्राणियों के हल्दी लगाई जाएगी एवं भक्ति का समागम देखने को मिलेगा

 

संध्या की बेला में भी भक्ति का अभूतपूर्व समागम हुए देखने को मिलेगा एवं मेहंदी लगाई जाएगी।

आयोजन की तैयारी को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है एवं संपूर्ण क्षेत्र को दुल्हन की तरह सजाया गया है। आस्था का यह अभूतपूर्व समागम जैन महाकुंभ के रूप में देखा जा रहा है। नवग्रह तीर्थ वरूर ने देश विदेश के सभी भक्तों से आयोजन में आने की अपील की है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *