नवग्रह तीर्थ पर पंजाब सरकार के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया 22 जनवरी को आयेंगे
वरूर
परम पूज्य आचार्य श्री 108 गुणधर जी महाराज की प्रेरणा से विश्व की अनुपम कृति नवग्रह तीर्थ पर 405 फीट ऊंचे सुमेरु पर्वत एवं 61 फीट उत्तंग भगवान पार्श्वनाथ की प्रतिमा का निर्माण हुआ है जिसका भाव पंचकल्याणक 15 से 26 जनवरी 2025 के मध्य होने जा रहा है।
इन पलों में एक साथ अनेक संतों के दर्शन का लाभ भी भक्तों को प्राप्त होगा यह पल बहुत ही अनुपम एवं भाव विभोर कर देने वाले होंगे वहीं अनेक राजनेता भी आयोजन में शिरकत करेंगे।

नवग्रह तीर्थ वरुर कमेटी से मिली जानकारी अनुसार 22 जनवरी की दोपहर बेला में पंजाब सरकार के राज्यपाल श्रीमान गुलाबचंद कटारिया इस आयोजन में अपनी सहभागिता प्रदान करेंगे एवं इस अलौकिक तीर्थ के दर्शन करेंगे दर्शन कर समस्त संतों का आशीर्वाद लेंगे। आपको बता दें कि श्री कटारिया संतो के प्रति समर्पित रहते हैं एवं जैन समाज के होने वाले समस्त कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता प्रदान करते हैं।
पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर समस्त तैयारी को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। समस्त विश्व की निगाहें इस आयोजन पर टिकी हुई है। यूं कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं है कि यह
महोत्सव एक महाकुंभ का रूप लेगा। आयोजक समिति ने सभी से इस आयोजन में पधार कर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
