पूज्य गुरुदेव विद्यासागर महाराज के महापर्यन समाधि दिवस के 1 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गृहमंत्री श्री अमित शाह को दिया आमंत्रण

धर्म

पूज्य गुरुदेव विद्यासागर महाराज के महापर्यन समाधि दिवस के 1 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गृहमंत्री श्री अमित शाह को दिया आमंत्रण
नई दिल्ली
प्रातः स्मरणीय,समाधि सम्राट परम पूज्य संत शिरोमणि 108 आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की पावन समाधिस्थली श्री चंद्रगिरी महातीर्थ,डोंगरगढ़ (छ.ग.) में पूज्य गुरुदेव के महाप्रयाण समाधि के 1 वर्ष पूर्ण होने के पावन प्रसंग पर आगामी दिनांक 1 फरवरी से 6 फरवरी 2025तक भव्य धार्मिक अनुष्ठान्न सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा हैं।

 

इसी तारतम्य में श्री नवीन जैन (पीएनसी) राज्यसभा संसद सदस्य (आगरा) के नेतृत्व में “विद्यायतन” समाधि स्मारक ,चंद्रगिरी ट्रस्ट, एवं सर्वोपयोगी ट्रस्ट का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिला। इस प्रतिनिधि मंडल में श्री प्रभात जैन मुम्बई, श्री विनोद बडजात्या रायपुर, श्री सुधीर जैन कागजी

 

दिल्ली एवं श्री मनीष जैन रायपुर शामिल रहे इन्होंने माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात की समाधि दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम के लिए सादर आमंत्रित किया।

श्री अमित शाह ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *