प्रणम्य सागर महाराज के दर्शन कर कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लिया आशीर्वाद

धर्म

प्रणम्य सागर महाराज के दर्शन कर कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लिया आशीर्वाद
किशनगढ़
परम पूज्य मुनि श्री प्रणम्य में सागर महाराज के दर्शन हेतु उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले के कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर महाराज का मंगल आशीर्वाद लिया। उनके साथ जल संसाधन मंत्री राजेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। उन्होंने भी गुरु चरणों में नमन करते हुए मंगल आशीर्वाद लिया।

 

गुरुवार की बेला में आरके फार्म हाउस पर पूज्य मुनि श्री के प्रवास में इन दोनों ने गुरुदेव का आशीर्वाद लिया दोनों कैबिनेट मंत्रियों ने गुरुदेव को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को गुरुदेव को बताया एवं क्षेत्र के विकास में महाराज श्री से चर्चा की।

कैबिनेट मंत्री राठौड़ ने कहा कि महाराज श्री के पास बैठने से जो ऊर्जा मिलती है वहीं बहुत बड़ा आशीर्वाद है। महाराज श्री ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में पीने सिंचाई व इंडस्ट्री के लिए जो पानी ला रहे हैं उसके लिए आशीर्वाद दिया।

मुनि श्री ने राजस्थान में तेजी से हो रहे विकास की सराहना की और सभी को मंगल आशीर्वाद दिया आर के मार्बल ग्रुप के

अध्यक्ष श्री अशोक पाटनी ने दोनों कैबिनेट मंत्रियों का दुपट्टा माला पहनकर स्वागत किया।

 

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *