मुनिश्री प्रणम्य सागर महाराज सानिध्य में विद्यासागर महाराज पैनोरमा शिलान्यास कार्यक्रम 19 को अजमेर में
अजमेर
परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के सुयोग्य शिष्य अर्हम योग प्रणेता परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रणम्यसागर जी महाराज ससंघ को सकल दिगम्बर जैन समाज अजमेर के साधर्मी बंधुओं ने श्रीफल समर्पित कर अजमेर आगमन व परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के पैनोरमा शिलान्यास कार्यक्रम मे पावन सानिध्य प्रदान करने हेतु *दिगम्बर जैन मंदिर दूदू* में निवेदन किया।
परम पूज्य मुनि श्री प्रणम्यसागर जी महाराज ससंघ सानिध्य मे रविवार, दिनांक: 19 जनवरी 2025 को राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के क्रियान्वयन अनुसार आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के महान् जीवन व्यक्तित्व पर पैनोरमा निर्माण का भव्य शिलान्यास समारोह नेशनल हाईवे नारेली के पास आयोजित किया जा रहा है।

शिलान्यास समारोह में राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री माननीय श्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री माननीय दीया कुमारीजी, अध्यक्ष, राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण (आरएचसीपीए) माननीय श्री ओंकार सिंह लखावत व राजस्थान सरकार केबिनेट मंत्री शिरकत करेगे।
निश्चित रूप से अजमेर जिले के लिए सौभाग्य की बात है की संत

शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज ने अजमेर मे दीक्षा ग्रहण कर विश्व पटल पर अजमेर को स्वर्णिम तीर्थ बना दिया अब उसी क्रम मे पैनोरमा के माध्यम से गुरु तीर्थ की स्थापना होना परम सौभाग्य है।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
