रहली नगरिया है कितनी दूर…. दर्शन करवे जाने..
वर्तमान के वर्धमान संत *शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज* इन दिनों बुंदेलखंड के *प्रसिद्ध जैन तीर्थक्षेत्र पटनागंज रहली के बड़ेबाबा भगवान श्री महावीर स्वामी* के चरणों में विराजमान है 12 मार्च को पूज्य गुरुदेव का रहली आगमन हुआ था और उसके बाद से *यह तीर्थक्षेत्र पूरे भारतवर्ष के मानचित्र पर गूगल पर ढूंढा जा रहा है कि लोकेशन क्या है वहां पहुंचने की* होली के दिन तो यहां पर दर्शन करने वालों की लाइन लग गई और लगेगी क्यों नहीं हर व्यक्ति की चाह आचार्य भगवन की एक झलक पाने की रहती है वर्तमान में गुरुदेव थोड़े कमजोर हैं लेकिन सच यह है कि कुंडलपुर के बड़े बाबा के दरबार के बाद से यहां पहुंच के कर गुरुदेव लगभग स्वस्थ हो गए हैं। *20 मार्च रविवार* का दिन बहुत पुण्यशाली था कि *आचार्य भगवान की पूजन करने का सौभाग्य हजारों लोगों को एक साथ प्राप्त हुआ* आचार्य भगवन मंचासीन थे और जनता अपनी आंखों के कैमरे में उनकी तस्वीरें उतार रही थी गुरुदेव ने भी जनता को कई बार आशीर्वाद दिया आहार के पश्चात भी आचार्य भगवन पुनः सिंहासन पर विराजमान हुए और फिर जनता को आशीर्वाद दिया। *21 मार्च को धर्मशाला के भीतर 6 परिवारों को पड़गाहन का अवसर मिला*
*22 मार्च को रंगपंचमी है* और रंग पंचमी के दिन देशभर से लोग आएंगे देखते हैं क्या नजारा होगा उस दिन का
*लेकिन आने वाली 14 अप्रैल को महावीर जयंती हैं, भगवान महावीर स्वामी इस क्षेत्र के बड़े बाबा और वर्तमान के वर्धमान आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज उनके चरणों में विराजमान है* क्या नजारा होगा पहला अवसर है महावीर जयंती पर गुरुदेव का सानिध्य इस अतिशय क्षेत्र को प्राप्त हो रहा है *आप भी अपना मानस बनाइए गुरुदेव के दर्शन करिए और पटनागंज मे हो रहे पत्थर के मंदिर के जिनालय में अपनी चंचला लक्ष्मी का सदुपयोग करिए भव भव तक आप का दिया हुआ दान आपके पुण्य में जुड़ा रहेगा।*
🙏🙏🙏🙏🙏
✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
*मुकेश जैन ढाना*
*एमडी न्यूज सागर*
