विशाल तीर्थ का रूप ले रहा है वात्सल्यधाम कोसमा- इसी वर्ष 2025 मे प्रस्तावित है पंचकल्याणक महोत्सव!
इस सदी के महान दिगम्बर जैनाचार्य वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री विमलसागर जी महाराज की जन्म भूमि कोसमा ( जिला एटा उ.प्र.) के वात्सल्यधाम तीर्थ मे सर्वान्गभूषण आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज जी की पेरणा से जहां एक सर्व सुविधा युक्त विशाल मस्टीस्पैशिल्टी हौस्पीटल तो चल ही रहा है, वहीं एक विशाल नवग्रह जिन मन्दिर का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्णता की ओर है जिसका पंचकल्याणक इसी वर्ष 2025 मे होने जा रहा है ! साधु त्यागी निवास एवं आधुनिक अतिथीशाला एवं भोजन शाला पहले से ही तैयार है और अब छेत्र पर निरन्तर यात्रीयो के आगमन कौ देखते हुएअतिरिक्त भूमी क्रय कर विशाल यात्री निवास का भी निर्माण प्रारम्भ हो गया है!
यही नहीं वात्सल्य आरोग्यधाम मे बडते मरीजो की संख्या को देखते हुए हौस्पीटल एक्सटैन्शन हेतु भी अतिरिक्त जमीन लेकर निर्माण कार्य प्रारम्भ हो गया है जिसमे रेजिडेंट डाक्टर्स व
पैरामेडिकल स्टाफ के लिए हौस्टल का निर्माण भी चल रहा है! उधर गांव के अन्दर बना आचार्य विमलसागर जी महाराज जी के समय का लेकिन अब नव निर्मित भगवान नेमीनाथ जिनालय के बगल मे भी ट्रस्ट कमेटी द्वारा भूखण्ड लेकर पूजारियो के लिए भी एक सुविधाजनक भवन बना दीया गया है जहा स्नान आदि
के साथ वस्त्र बदलने की पर्याप्त सुविधा बना दी गयी है, उनके जन्म स्धान पर.स्थापित वात्सल्य रत्नाकर जी की प्रतिमा के दर्शन करने भी लगातार भक्तो का तांता लगा रहता है, मान्यता है कि जो भी यहां सच्चे ह्रदय से आता है वह मन वांछित इच्छा पूर्ण करता है!
कोसमा से मनोज कुमार जैन बांकलीवाल से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

