सुप्रकाशमति माताजी संघ का संध्या की बेला में बारा नगर में मंगल आगमन हुआ समाज बंधुओ ने उनकी मंगल अगवानी की

धर्म

सुप्रकाशमति माताजी संघ का संध्या की बेला में बारा नगर में मंगल आगमन हुआ समाज बंधुओ ने उनकी मंगल अगवानी की
बारा
परम पूजनीय गणिनी आर्यिका 105 सुप्रकाशमति माताजी संघ का संध्या की बेला में बारा नगर में मंगल आगमन हुआ समाज बंधुओ ने उनकी मंगल अगवानी की और उन्हें दिगंबर जैन नसिया लाया गया।

 

मीडिया प्रवक्ता अमित जैन ने बताया कि माताजी ने जिनालय के दर्शन किए और यहां की प्रतिमा को बहुत ही अलौकिक एवं अतिशयकारी कहा इसी क्रम में माताजी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि तुरंत कम समय में ही दूसरी बार यहां पर आना हो गया। आप लोगों का पुण्य और इस धरती का योग संयोग आप लोगों को पुण्य से साधु-संतों का समागम तो मिलता ही रहता है।

तीर्थंकर तो नहीं है लेकिन इस युग में संतों के माध्यम से ही धर्म की प्रभावना होती है। और उनके दो लफ्ज़ सुनकर ही धर्म की प्रभावना हो सकती है। बाकी तो किसको फुर्सत है और कौन आता है और कौन जाता है। अगर कहीं से पॉजिटिव एनर्जी मिल जाती है तो जीवन का उद्धार हो जाता है।

 

 


संध्या बेला में माता जी के सानिध्य में 48 दीपकों के द्वारा

 

 

भक्तामर की दीप आराधना की गई। पूज्य माताजी का मंगल विहार सम्मेद शिखर तीर्थ से बारा ,चांदखेड़ी, झालावाड़, रामगंजमंडी, मंदसौर होते हुए शेषपुर हेतु चल रहा हैं।

खंडेलवाल दिगम्बर जैन समाज बारां
अमित जैन बारा
प्रवक्ता से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *