श्री दिगंबर जैन सर्वोदय ज्ञान तीर्थ का‌ शिलान्यास एवं भूमि पूजन और ध्वजारोहण एवं ध्वजस्थापन निर्यापक श्रमण जगत पूज्य मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य हुआ

धर्म

श्री दिगंबर जैन सर्वोदय ज्ञान तीर्थ का‌ शिलान्यास एवं भूमि पूजन और ध्वजारोहण एवं ध्वजस्थापन निर्यापक श्रमण जगत पूज्य मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य हुआ।
सागर

निर्यापक श्रमण जगत पूज्य मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में 1 जनवरी की सुबह 7:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक सर्वप्रथम श्री जी का अभिषेक शांति धारा के उपरांत मुनि श्री का मंगल प्रवचन हुआ जिसमें मुनि श्री ने अपने प्रवचन में बताया कि जिस तरह डॉक्टर सर हरिसिंह गौर ने अपनी पूरी जायदाद-दान करके सागर यूनिवर्सिटी का निर्माण कराया था इसी तरह आज श्री राजकुमार जी करैया वाले ने अपनी 100 बीघा जमीन लगभग 38 एकड़ जमीन मुनिश्री के चरणों में समर्पित कर दी जिस पर आज सुबह भक्तों की भीड़ लगी रही हजारों की संख्या में आज समस्त जैन समाज के लोग कनेरा कनेरा देव पहुंचे जहां मुनि श्री ने बताया की लोग जब दुनिया में आते हैं तो उनके पास कुछ नहीं रहता और जब इस दुनिया से जाते हैं तब भी उनके पास कुछ नहीं रहता लेकिन ऐसे लोग जैसे डॉक्टर हरि सिंह गौर आज जो विश्वविद्यालय का निर्माण करवा कर गए हैं उस कारण से ही वह हम सबके श्रद्धा के केंद्र हैं और आज पूरा सागर ही नहीं संपूर्ण भारत उन पर गर्व करता है हम अपने जीवन में जो कुछ करके जाते हैं वह इस दुनिया में अमर हो जाता है नहीं तो जीवन से मृत्यु तक सिर्फ हम जो करते हैं वह एक गज कफन के लिए ही करते हैं इस तरह का दान हम सभी को करना चाहिए।

 

मुनि श्री ने आज एक बहुत बड़ी सौगात जो 38 एकड़ भूमि दान में मिली है उसे पर संपूर्ण सागर को दी है जो भूमि करैया परिवार द्वारा दान में दी गई है उस पर आज श्री राजकुमार जी के परिवार ने शिलान्यास किया एवं ध्वजारोहण कर्ता श्री कमल जैन जी अध्यक्ष जैन मंदिर नेहा नगर श्री कमल कुमार जी कंदवा वाला परिवार ने किया शांति धारा कर्ता श्री प्रदीप,प्रीति,प्रतीक,प्रशंसा जी जैन प्रियंका साड़ी, श्रीमान विनोद कुमार जी परसोंन,सुरेंद्र जैन सत्तू कर्रापुर
श्री अरविंद कुमार सनत कुमार कुमार अरुण कुमार अजय लंबरदार परिवार एवं श्री आशीष कुमार जी पटना वाला परिवार श्री शिखर चंद संजय कुमार डाली गारमेंट वाला परिवार ने की।

 

 

अभूतपूर्व कार्यक्रम के संयोजक सुरेंद्र जैन सत्तू कर्रापुर आशीष पटना एवं अंशुल केसली अंकुश बहेरिया ने

 

 

बताया इस भूमि पर महाराज श्री के आशीर्वाद से नर्सरी से लेकर कॉलेज तक सभी प्रकार की शिक्षा दी जाएगी जैसे ही सागर यूनिवर्सिटी में हर चीज के अलग-अलग विभाग हैं इस तरह से यहां पर यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी और इसके अलावा यहां पर तीन शादी घर बनाए जाएंगे

 

यह कार्य सामाजिक एवं लौकिक शिक्षा के लिए यह आशीर्वाद एवं सानिध्य। मुनिश्री ने दिया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *