आचार्य श्री प्रज्ञा सागर महाराज के बड़े कदम नवीन तीर्थ गुरु धाम की ओर
रामगंजमंडी
पार्श्वनाथ भगवान की जन्म जयंती महोत्सव मनाने के उपरांत एवं ऐतिहासिक पदयात्रा को संपन्न कराने के उपरांत कैथुली तीर्थ से मंगल विहार करते हुए परम पूज्य तपोभूमि प्रणेता पर्यावरण संरक्षक आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज के मंगल चरण शुक्रवार की प्रात बेला में
खैराबाद नगर में पढ़े जहां ग्राम वासियों ने जय जयकार करते हुए बैंड बाजो के साथ गुरुदेव की मंगल अगवानी की। पूज्य गुरुदेव ने मनोज्ञ प्रतिमा पुष्पदंत भगवान के दर्शन किए एवं प्रतिमा को मनोज्ञ एवं अतिशयकारी बताया पूज्य गुरुदेव दर्शन कर काफी गदगद हुए उसके उपरांत फलोदी मांगलिक भवन आए जहां पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में श्री जी का पंचामृत अभिषेक किया गया। मेडतवाल समाज बंधुओ ने मांगलिक भवन में उचित प्रबंधन के साथ गुरुदेव के चरणों में तन मन धन समर्पित किया। पूज्य गुरुदेव के आहार एवम चरण वंदना का लाभ कटारिया परिवार खैराबाद को प्राप्त हुआ।दोपहर की बेला में गुरुदेव का मंगल विहार अलौकिक तीर्थ गुरु धाम फाटाखेड़ा मंडाना की ओर हुआ जहांअलौकिक तीर्थ का निर्माण गुरुदेव की प्रेरणा से होने जा रहा है जो एक अलौकिक तीर्थ होगा पूज्य गुरुदेव 29

