भव्य पाषाण बड़ा जैन मंदिर का हुआ शिलान्यास

धर्म

भव्य पाषाण बड़ा जैन मंदिर का हुआ शिलान्यास

महरौनी
मुनिश्री सुधासागर महाराज एवं क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज का मंगल सानिध्य महरौनी नगर को मिला और मुनि संघ के सानिध्य में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव एवं चौबीस समोशरण विधान यशोदय तीर्थ पर हुआ ।

 

 

 

 

 

मुनिश्री की प्रेरणा और आशीर्वाद से श्री अजितनाथ बड़ा जैन मंदिर का पुननिर्माण की आधारशिला सोमवार को रखी गयी और भव्य पाषाण मंदिर जिसमें मूलनायक अजितनाथ भगवान की वेदी सहित 14 वेदी निर्माण का शिलान्यास मुनिश्री सुधासागर महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ ।सभी धार्मिक क्रियाएं ब्रह्मचारी प्रदीप भैया सुयश द्वारा संपन्न कराई गयी ।

भव्य पाषाण मंदिर के शिलान्यास का सौभाग्य अजित खंजाची सहित 16 वेदी पुण्याजर्क परिवारों को प्राप्त हुआ।

 

 

श्रावकजन मुनिश्री सुधासागर महाराज के सानिध्य को पाकर अपने आपको धन्य मान रहे और दिगम्बर जैन पंचायत कमेटी , यशोदय तीर्थ कमेटी, निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष कृष्णा सिंह और बड़ोनिया एजूकेशन के डायरेक्टर दुष्यंत बडौनिया , टीकमगढ़ जैन समाज के राजेंद्र चौधरी राजा कारी, ललितपुर से डां राजीव जैन ,अशोक शाह ने मुनि श्री सुधासागर महाराज को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

 

मुनिश्री सोमवार की वेला में सुधासागर महाराज को आहार देने का सौभाग्य अजित खंजाची और क्षुल्लक गम्भीर सागर महाराज को आहार देने का सौभाग्य हेमंत सिंघई को प्राप्त हुआ।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *