दिगबर जैन सोशल ग्रुप अतिवीर कोटा ने सेवा कार्य को किया सम्पादित

धर्म

दिगबर जैन सोशल ग्रुप अतिवीर कोटा ने सेवा कार्य को किया सम्पादित
कोटा
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अतिवीर कोटा द्वारा बुधवार को उच्च माध्यमिक विद्यालय बाला कुंड में स्कूल के बच्चों के लिए भोजन पात्र भेंट किये गए। इस आयोजन में ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमान महावीर शाह का मार्गदर्शन एवं सहयोग मिला।
जे. के.जैन ने की दो बच्चो को गोद लेने की घोषणा
वही मानवता की अनुठी पहल में समूह के निदेशक श्रीमान जे के जैन द्वारा विद्यालय के दो बच्चों को गोद लेने की घोषणा मंच से की गई।। जो सचमुच नेक कार्य है। साथ ही इसी
क्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रमिला शर्मा व समस्त स्टाफ द्वारा अतिवीर समूह का सम्मान किया गया।
इस कर्यक्रम में DJSG फेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यध्यक्ष श्रीमान सुरेश चाँदवाड़,कोटा रीजन के अध्यक्ष उमेश अजमेरा, ग्रुप के संरक्षक व सरावगी समाज के अध्यक्ष श्री अशोक पहाड़िया, पहाड़िया,समूह के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र लुहाडिया, पूर्व सचिव सुदर्शन बाकलीवाल,वर्तमान सचिव राजकुमार पाटोदी, कार्याध्यक्ष शुभम लुहाडिया, कोषाध्यक्ष कमल गोधा,श्री राजमल पाटोदी,पदम सोगानी भी उपस्थित रहे।


इस तारतम्य में समूह अध्यक्ष राजकुमार लुहाडीया ने अपने उदबोधन में स्कूल को भविष्य में भी सहयोग देने की बात कही, तथा इस आयोजन में अवसर देने के लिए विद्यालय की श्रीमती मीरा जी जैन का आभार प्रकट किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *