श्रावक संस्कार शिविर के समापन पर मुनिपुगंव श्री सुधासागर जी महाराज के सानिध्य में शिविरार्थियों की निकाली ऐतिहासिक शोभायात्रा
आगरा
29 सितंबर को हरीपर्वत स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के अमृत सुधा सभागार में आगरा शहर ने सचमुच एक नया इतिहास लिख दिया है जब से यह दस दिन का 30 वां संस्कार शिक्षक शिविर चला है जब से प्रतिदिन एक नया कीर्तिमान नजर आया जहां शिविरार्थियों ने त्याग की महता को समझते हुए संस्कारों को जीवन में अपनाया नियम संकल्प को
समझा उसी के साथ में आगरा नगर ने अतिथि देवो भवों को चरितार्थ किया।
आज परम पूज्य गुरुदेव निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज की प्रेरणा एवं सानिध्य में आयोजित एतिहासिक शोभायात्रा 30वें श्रावक संस्कार शिविर के समापन पर आज सम्पूर्ण नगर में 4000 शिवरार्थी आगरा नगर के जिनेन्द्र दर्शन यात्रा के निकले हैं l सबसे पहले शोभायात्रा में ऊट,शिविर का मुख्य बैनर, उदघोष वाहन झंडे बैनर,6 घोड़े ध्वज के साथ छोटे बच्चें शिवरार्थी,बैंड और पंजाब का बैगपाइपर बैंड लोगों का आकर्षण, बग्गीयों पर शिवरार्थी थे, ढ़ोल ताशों के साथ सबसे पहला ग्रुप गंभीर सागर, दूसरा ग्रुप सुधासागर,तीसरा ग्रुप विद्यासागर ग्रुप, चौथा ग्रुप ज्ञान सागर ग्रुप, पांचवा ग्रुप शिव सागर ग्रुप, छठा ग्रुप वीर सागर ग्रुप, सातवां ग्रुप शान्तिसागर ग्रुप हाथ में ध्वजा लेकर बैंड बाजो के साथ चल रहा था और उसके बाद किशोर बैंड की ध्वनि की धुन पर श्रद्धालु भक्ति करते हुए पूज्य गुरुदेव निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री गंभीर सागर जी महाराज जी के साथ समाज के लोग भक्ति करते हुए चल रहे थे l

शोभायात्रा में महिलाएं राजस्थानी परिधान केसरिया व लालचुनरी में डांडिया खेलते हुए चल रही थी| पुरूष श्वेत वस्त्र धारण कर केसरिया पटका व पगडि़या पहने हुए थे और जगह-जगह स्वागत हुआ l विभिन्न मार्गो से होते हुए एमडी जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत से हजारों शिविरार्थीयो की मुनिसंघ के साथ बैन्ड बाजों के साथ भव्य शोभा यात्रा प्रारम्भ हुई घटिया,धूलियागंज,होते हुए बेलनगंज चौराहा से यमुना किनारा की ओर से कचौडा बाजार मन्दिर के दर्शन कर बेलनगंज चौराहा के मन्दिर दर्शन करते हुए,कचहरी घाट,दरेसी, रावतपाडा,फव्वारा,सिंधी बाजार,नूरी दरवाजा,एमजी रोड,हरीपर्वत होकर वापस एमडी जैन इन्टर कालेज हरीपर्वत परिसर पर समाप्त हुईl

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया की इस अवसर पर धर्मसभा प्रभावना समिति के प्रदीप जैन पीएसी,नीरज जैन जिनवाणी,जगदीशप्रसाद जैन,सुनील जैन ठेकेदार,हीरालाल बैनाड़ा,निर्मल मोठया,पन्नालाल बैनाड़ा,राजेश बैनाड़ा विभू बैनाड़ा,राकेश जैन सेठी,अशोक जैन,डॉ जितेंद्र जैन,राकेश जैन पर्देवाले नरेश जैन,अनिल जैन,अक्षय जैन, अमित सेठी,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,राहुल जैन,विजय धुर्र,हुकुम जैन काका, दिनेश गंगवाल,पंकज जैन सीटीवी ललित जैन,यतीन्द्र जैन,पंकज जैन,राहुल जैन,राजेश जैन,अंकेश जैन सचिन जैन,प्रवीन जैन नेता,दीपक जैन समस्त आगरा सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
