मुनि श्री अजित सागर महाराज संघ का पालोदा में मंगल प्रवेश

धर्म

मुनि श्री अजित सागर महाराज संघ का पालोदा में मंगल प्रवेश
पालोदा
आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य पूज्य मुनि श्री 108 अजित सागर महाराज संघ का सोमवार की अनुपम मेला में मंगल प्रवेश हुआ।
सरदार वल्लभभाई पटेल चौक पर समाज बंधुओ ने मुनिसंघ की मंगल आगवानी की और उन्हें जय जयकार करते हुए जैन मंदिर लाया गया। मार्ग में जगह-जगह संघ का पद प्रक्षालन, मंगल आरती कर अगवानी की गई।

धर्म सभा में बोलते हुए महाराज श्री ने कहा कि भगवान की तन मन से भक्ति कर मोक्ष मार्गी बने। प्रभु की भक्ति करने से जीवन सरल और सुगम बनता है।
परतापुर मेतवाला में मंगल विहार के दौरान अजीत सागर महाराज एवं आज्ञासागर महाराज का हुआ महामिलन
मुनि श्री 108 अजित सागर महाराज संघ एवं मुनि श्री आज्ञासागर महाराज का सोमवार की बेला में मेतवाला मुख्य मार्ग पर महामिलन हुआ। एक तरफ मुनि श्री108 अजित सागर महाराज का मंगल विहार


खोडन से पालोदा की ओर विहार कर रहे थे। तो दूसरी और मुनि श्री 108 आज्ञासागर महाराज का मेतवाला से खोड़न की और बिहार हो रहा था। इस बीच दोनों संतों का मिलन मेतवाला मुख्य मार्ग पर हुआ। दोनों मुनिसंघ ने मंदिर पहुंचकर धर्म चर्चा की और समाज को संदेश दिया कि साधु संत नदी के जल की तरह होते हैं, जो किसी एक जगह स्थाई नहीं रहते हैं।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *