इटखोरी में आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का होगा 17 को भव्य मंगल प्रवेश

धर्म

इटखोरी में आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का होगा 17 को भव्य मंगल प्रवेश
इटखोरी
10 तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री शीतलनाथ भगवान की जन्म कल्याणक भूमि भदलपुर (इटखोरी )में चर्या शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश 17 मार्च को हो रहा है। महाराज श्री का मंगल विहार कुंडलपुर से पंचकल्याणक कर चतरा में आगामी होने वाले 23 मार्च को पचकल्याणक के लिए हो रहा है। इसी क्रम में 1008 शीतलनाथ भगवान की जन्म कल्याणक भूमि पर 3 दिन प्रवास कर धर्म की प्रभावना करेंगे।
आचार्य श्री के सानिध्य में कई ध धार्मिक आयोजन होगे।वही महाराज श्री के आगमन को लेकर झारखंड में खुशी की लहर है। तीर्थक्षेत्र कमेटी गुरूवर के आगमन को लेकर पलक पावड़े बिछाय हुये है।
इस आगमन में विशेष रूप से कमेटी के महामंत्री सुरेश झांझरी, क्षेत्रीय मंत्री सुनील जैन के साथ कई गणमान्य पदाधिकारी ओर आस पास के समाज के भक्त गण भी अगवानी में शामिल होंगे।
साथ ही सभी से से अपील की गयी है, सभी भारत वर्ष के भक्त जन भी 17,18, 19 मार्च को 1008 श्री शीतलनाथ भगवान की जन्मस्थली पहुच कर गुरुदेव द्वारा होने वाले कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य अर्जित करे। उक्त जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार जैन अजमेरा,नवीन जैन ने हमें प्रदान की।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *