6 अप्रैल तक राजस्थान में पन्ना प्रमुख तक पहुंच जाएगी भारतीय जनता पार्टी संगठन महामंत्री चंद्रशेखर
आज दिनांक 15-03-2022 को भामाशाह मंडी स्थित एसोसिएशन हॉल में भाजपा कोटा देहात की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई ।
इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है तथा राष्ट्र हित में काम करती है, हमारा हर कार्यकर्ता बूथ लेवल से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक जनहित व राष्ट्र को सर्वोपरि मानता है। आज कोटा देहात के शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोटा देहात में हर वर्ग व हर घर तक भारतीय जनता पार्टी को पहुंचाने के लिए सब लोगों को मिलकर काम करना है। पार्टी ने बूथ अध्यक्ष बूथ कार्यकारिणी का निर्माण कर लिया है, अब 25 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक पन्ना प्रमुख की नियुक्तियां कर दी जाएगी तथा 6 अप्रैल पूरे प्रदेश में पन्ना प्रमुख सम्मेलन बूथ स्तर पर एक साथ किए जाएंगे, जिस दिन भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रहेगा, उसके उपलक्ष में यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
संगठन महामंत्री ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सभी छोटे और बड़े कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष से लेकर पन्ना प्रमुख में शामिल होंगे, यहां तक कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भी एक पन्ना के प्रमुख रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी में कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता, सभी पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते हैं, उसी का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और देश में सबसे अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है, यह सब संगठनात्मक रूप से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की ही मेहनत है। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल, जिला प्रभारी शंकरलाल ठाडा ने संबोधित किया। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष मुकुट नागर ने दिया और बताया कि कोटा देहात में मंडल से लेकर बूथ कार्यसमिति तक की रचना पूर्ण हो गई है, अब प्रदेश के निर्देशानुसार 6 अप्रैल तक पन्ना प्रमुख की नियुक्तियां भी पूर्ण हो जाएगी। इस मौके पर जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल भी मंचासीन रहे।

भारतीय जनता पार्टी कोटा देहात के जिला महामंत्री नरेंद्र राजा ने कार्यक्रम का संचालन किया । इस अवसर पर महामंत्री नारायण गोयल, ललित शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सीताराम मीणा, धीरज सिंह सिसोदिया, दिलीप गर्ग, गायत्री शर्मा, नरेंद्र काला, अतिष सक्सेना, जिला मंत्री सुरेश शर्मा, बादल नायक, हेमलता मेहरा, लोकेंद्र सिंह हाडा, जिला कोषाध्यक्ष गोपाल गर्ग, जिला आईटी सेल प्रभारी शशिकांत बिलवाल, सह प्रभारी अर्जुन नागर, विशेष आमंत्रित सदस्य प्रकाश चंद दीपपुरा, बाबूलाल रेनवाल, डॉ एल.एन. शर्मा, लोकेंद्र सिंह राजावत, चैन सिंह राठौड़, नरेंद्र मोहन गौतम, मानवेंद्र सिंह, ओम मेहता, मंडल अध्यक्ष कालू लाल मीणा, गोपाल सोनी, मुकुल नागर, सरोज यादव, देवी शंकर गुर्जर, कृष्ण मुरारी यादव, विष्णु मालव, नेमीचंद नागर, हुकम चंद शर्मा, शंभू दयाल तवर, पुष्पेंद्र सिंह, ओम मीणा, मंगल नागर, हरीओम नागर, राजेश तवर, राज कुमार औरा, नरेंद्र व्यास, राम रतन शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष युधिस्टर खटाना, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा त्रिवेदी, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष चंपालाल मेहरा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र नंदवाना मौजूद रहे ।
