परम पूज्य मुनि श्री नीरज सागर महाराज निर्मद सागर महाराज का शुक्रवार की बेला में दादाबाड़ी जैन नसिया में होगा मंगल प्रवेश

धर्म

परम पूज्य मुनि श्री नीरज सागर महाराज निर्मद सागर महाराज का शुक्रवार की बेला में दादाबाड़ी जैन नसिया में होगा मंगल प्रवेश
कोटा
दिनाक : 06 दिसम्बर शुक्रवार 2024 परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य श्री108 विद्यासागर जी महाराज एवं
परम पूज्य आचार्य श्री 108समयसागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य परम पूज्य मुनिश्री 108 नीरजसागर जी महाराज एवमपरम पूज्य मुनिश्री108 निर्मदसागर जी महाराज मंगल प्रवेश पुण्योदय अतिशय क्षेत्र दादाबाड़ी नसिया जी में शुक्रवार को होगा।

 

6 दिसंबर शुक्रवार प्रातः 6:45 विज्ञान नगर जैन मंदिर से पुण्योदय अतिशय क्षेत्र दादाबाड़ी नसिया जी के लिए मुनि संघ का मंगल विहार होगा।

 

पुण्योदय अध्यक्ष जम्बु जैन सरार्फ ने बताया की द्वय महाराज श्री का मंगल आगमन पर 51 तोरण द्वार बैंड बाजे के साथ बड़ी भव्यता एवं उल्लास के साथ होगा जगह जगह पर पांद पक्षालन कर मंगल आरती कर अगवानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोटा क्षेत्र के श्रद्धालुओं में अपार उत्साह नजर आ रहा है। और बताया कि जैसे ही पुण्य क्षेत्र आगमन की सूचना भक्तों को मिली वैसे ही भक्तों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

पुण्योदय के निर्देश हुकम जैन काका ने बताया शांति धारा पुण्योदय अतिशय क्षेत्र दादाबाड़ी नसिया जी में महाराज जी के मुखारविंद से होगी एवं महाराज श्री संघ के मंगल प्रवचन होंगे।
प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *