अंतर्मना प्रसन्न सागर महाराज की महा पारणा को मधुबन में हो रही है व्यापक तैयारियां। मधुबन के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
पारसनाथ
शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखरजी में सिंहनिष्कंडित व्रत की 557 दिन की साधना अंतरमना प्रसन्न सागर जी महाराज ने पूर्ण की है उनके
महापारणा महोत्सव को लेकर मधुबन में व्यापक तैयारियां की जा रही है।
27 जनवरी से 3 जनवरी तक होने वाले इस महोत्सव को लेकर देश के कोने कोने से श्रद्धालु यहां आएंगे इस हेतु 6 स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं। इस महा महोत्सव में कई गणमान्य अतिथियों के पहुंचने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। वह कई गणमान्य अतिथियों के आने की स्वीकृति भी मिल चुकी है। 27 जनवरी से शुरू होने वाले इस महा महोत्सव को लेकर मेला मैदान में भव्य पांडाल तैयार किया जा रहा है। मही मधुबन मोड़ से लेकर बीसपंथी कोठी तक तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। पूज्य गुरुदेव का पारणा 28 जनवरी को होगा। लगभग 7 दिन तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इस कपकपाती ठंड में पारसनाथ पर्वत के स्वर्णभद्र कहां पर एक गुफा में तब साधना में तल्लीन है। बहुत ही आश्चर्य कर देने वाला यह तथ्य की पारसनाथ पर्वत का तापमान सर्दी में 5 से 6डिग्री रहता है। ऐसे में पर्वत पर साधना करना किसी आश्चर्य से कम नहीं आंका जा सकता। आपको बता दें यह व्रत अनेक संतों द्वारा किया गया है लेकिन 557 दिनों तक मधुबन के पर्वत पर रहकर साधना अंतर मना आचार्य श्री प्रसन्न सागर महाराज ने की है।
क्या खूब लिखा है मुनि वर्णन करते हुए
करते तप शेल नदी तट पर
तरु तल वर्षा की झड़ियों में
समता रस पान किया करते सुख दुख दोनों की घड़ियों में।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
