श्याम रंग में रंगी हुई नजर आई रामगंजमडी

राज्य

श्याम रंग में रंगी हुई नजर आई रामगंजमडी
रामगंजमडी


रामगंजमडी नगर का वातावरण बाबा श्याम के जय जयकारों से गुंजायमान था रामगंजमडी में सोमवार को खाटूश्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली गई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। जगह जगह इस यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया नगर में ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो श्याममय हो गया हाथो में ध्वज लिए भक्तो की टोली श्याम बाबा के जय जयकारों को गुंजायमान कर रही थी।

हर कोई बस इन दृश्यों को देख भाव विहल हो रहा था और अपने आप को इन दृश्यों को कैद करने से नही रोक पा रहा था। यह यात्रा पंचमुखी बालाजी से शुरू हुई जो नवीन मंदिर स्थल पर पहुँची भक्तो का हजूम एक नया इतिहास लिख गया। अगर कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी की

रामगंजमडी नगर की सबसे अभूतपूर्व निशान यात्रा है। वही उज्जैन के ताशे अदभुत ध्वनि से इस यात्रा की शोभा को औऱ पुलकित कर रहे थे। साथ ही नृत्य करता अद्भुत था। कही गणमान्य अतिथि भी इस यात्रा में शामिल रहे।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *