सिद्धचक्र महामंडल विधान कर्मयोगी कमला नगर का पंचम दिवस
आगरा:
सोमवार को श्री 1008 नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कर्मयोगी ग्रेटर कमला नगर आगरा में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एव विश्व शांति महायज्ञ के पंचम दिन का शुभारंभ अभिषेक एव शांतिधारा के साथ किया गया। विधान के पंचम दिन अभिषेक एव शांतिधारा राजीव हुंडी,मुन्नालाल जैन,विजय कल्लू के द्वारा की गई। मांड़ने पर 128 अर्घ्य सौधर्म इंद्र सुनील कुमार जैन मैदा वाले, ईशान इंद्र सुमेर पांड्या और सभी इंद्रों द्वारा समर्पित किये गए। मैना सुंदरी बनने का सौभाग्य आयुषी जैन को प्राप्त हुआ।
साथ ही भगवान का पालना झुलाया गया। सभी भक्तों ने उल्लास पूर्वक भक्ति की।सभी क्रियाएं विधानाचार्य पंडित आशुतोष जैन शास्त्री एव आशीष जैन शास्त्री द्वारा की गई। मंडल विधान में संगीत की स्वर लहरिया शशि पाटनी ने दी। इस अवसर पर मुख्य संयोजक सुनील जैन मैदावाले, राजकुमार जैन सहसंयोजक,पवन जैन,सुमेर पांड्या,शशि जैन,नवीन, वीना जैन,रूपा जैन,सीमा जैन,शैल जैन,ऋतु जैन,मीडिया प्रभारी शुभम जैन,समकित जैन समस्त लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
