जयकारों के बीच दीक्षार्थियों की पंचमेवो से गोद भराई

धर्म

जयकारों के बीच दीक्षार्थियों की पंचमेवो से गोद भराई

श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन और मंगल गीत गाए

निवाई – आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के संघस्थ पांच दीक्षार्थी भैया की जैन समाज के श्रद्धालुओं ने शहर में स्थित विशुद्ध विला पर गाजे बाजे से गोद भराई की। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाली दीक्षा में निवाई से सैकड़ों श्रद्धालु जाएंगे इस उपलक्ष्य पर शनिवार को निवाई में दीक्षार्थी भैया अंकुर, दीक्षार्थी मंयक भैया, दीक्षार्थी गणेश भैया, दीक्षार्थी यशवन्त भैया, एवं दीक्षार्थी अनिल भैया निवाई पहुंचे जहां पदमचंद जैन राजेन्द्र कुमार जैन अशोक जैन अनन्त जैन शुभम जैन अर्पित जैन हर्षित जैन एवं विशुद्ध भक्त परिवार द्वारा गाजे बाजे से अगुवानी की।

 

 

जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं महावीर प्रसाद पराणा ने बताया कि विशुद्ध विला पर गाजे बाजे के साथ पांचों दीक्षार्थियों की पंचमेवो से क्षोल भरकर गोद भराई की गई जिसमें धर्म प्रभावना महिला मण्डल एवं सैकड़ों महिलाओं ने भजन कीर्तन करते हुए मंगल गीत गाए। राकेश संधी ने बताया कि जैन समाज के श्रद्धालु सुशील जैन विष्णु बोहरा हुकमचंद जैन पारसमल जैन संजय जैन सुनीता जैन मंजू जैन सीमा जैन नीरज जैन पंकज जैन शांतिलाल जैन विमल जैन नरेंद्र जैन सूरजमल नवरत्न जैन त्रिलोक जैन शंभु कठमाणा सहित अनेक लोगों ने पंचमेवो से क्षोल भरकर गोद भराई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *