तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ आंदोलन को कनाडा की संस्थाओं का भी मिला समर्थन
नई दिल्ली
विश्व जैन संगठन के संयोजन में 17 दिसंबर को भारत की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में जैन “तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ” जन आंदोलन होने जा रहा हैं। जिसके लिए कनाडा की संस्थाएं समर्थन में आगे आई हैं ।

उपरोक्त समर्थन पत्र श्री विजय जैन कनाडा (सरक्षक CANADIAN HINDUS FOR HARMONY) से विश्व जैन संगठन द्वारा संयोजित 17 दिसंबर चलो दिल्ली रामलीला मैदान जैन “तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ” जन आंदोलन के लिए प्राप्त हुआ ।
उपरोक्त समर्थन पत्र श्री अरुणेश गिरी कनाडा (संस्थापक HINDU CANADIAN FOUNDATION) से विश्व जैन संगठन द्वारा संयोजित 17 दिसंबर चलो दिल्ली रामलीला मैदान जैन “तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ” जन आंदोलन के लिए प्राप्त हुआ ।
विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जैन जी ने कनाडा की संस्थाओं के समर्थन का स्वागत किया। और कहा की भारत की जैन धरोहरों की रक्षा के लिए सभी भारत वासियों को एकजुट होना होगा।

श्री आकाश जैन राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विश्व जैन संगठन ने कहा अतिक्रमणकारी भारत की संस्कृति के साथ छेड़ छाड़ कर उन्हे व्यवसाय बना रहे हैं जो की कतई बर्दाश्त नही ।।




17 दिसंबर तीर्थ बचाओ धर्म बचाओ आंदोलन के संयोजक श्री यश जैन उपाध्यक्ष विश्व जैन संगठन और सभी पद अधिकारियों ने श्री विजय जैन कनाडा और श्री अरुणेश गिरी कनाडा को समर्थन के लिए धन्यवाद किया ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
