अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला पट्टाचार्य महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका भेंट कीसुमति धाम भक्त परिवार ने गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी संध से लिया आशीर्वाद

धर्म

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाला पट्टाचार्य महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका भेंट कीसुमति धाम भक्त परिवार ने गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी संध से लिया आशीर्वाद

निवाई –

उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित सहस्त्र कूट जिनालय विज्ञा तीर्थ गुन्सी में समाधिस्थ गणाचार्य विराग सागर महाराज की ज्येष्ठ शिष्या भारत गौरव गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी संध को इन्दौर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पट्टाचार्य महोत्सव के लिए सुमति धाम भक्त परिवार के श्रद्धालुओं ने निवेदन कर आमंत्रण दिया।

 

 

जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला ने बताया कि गणाचार्य विराग सागर गुरुदेव के संघ की दीक्षीत गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी संध को जयधोष के साथ ब्रह्मचारी पीयूष भैया, जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद पराणा चातुर्मास कमेटी अध्यक्ष सुनील भाणजा रिटायर्ड अधिशासी अभियन्ता अशोक जैन प्रवक्ता विमल जौंला राजेश बनेठा एवं आयोजक सुमति धाम भक्त परिवार इंदौर द्वारा पूज्य माताजी के कर कमलों में पट्टाचार्य महोत्सव कार्यक्रम की आमंत्रण पत्रिका भेंटकर पूज्य माताजी से मंगल आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मीडिया प्रभारी विमल जौंला ने बताया कि 27 अप्रैल से 2 मई 2025 तक आयोजित होने वाला अन्तर्राष्ट्रीय पट्टाचार्य महोत्सव सुमति धाम गोधा एस्टेट इन्दौर मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह आयोजन 27 अप्रैल से 2 मई को विश्व में पहली बार इन्दौर में आचार्य विशुद्ध सागर महाराज को पट्टाचार्य पद देकर महोत्सव मनाया जाएगा जिसमें देश विदेश से सैकड़ों दिगम्बर जैन संत एवं लाखों श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। सोमवार को सुमति धाम भक्त परिवार का विज्ञा तीर्थ गुन्सी में पहुंचने पर कमेटी द्वारा राजस्थानी परम्परा अनुसार स्वागत किया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *