ग्राम नया खुर्द वासी आर्यिका संघ की सेवा भक्ति मे एक मिसाल

धर्म

ग्राम नया खुर्द वासी आर्यिका संघ की सेवा भक्ति मे एक मिसाल
नयाखुर्द
परम पूज्या सर्वाधिक दीक्षा प्रदात्री गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी की परम प्रभावक शिष्या गणिनी आर्यिका 105 विशिष्टमति माताजी का संघ का बुधवार की पावन बेला मे धरनावद से नयाखुर्द ग्राम की और विहार हुआ, जेसे ही इस ग्राम मे गणिनी माताजी संघ का आगमन हुआ ग्राम वासियों ने अभूतपूर्व आगवानी की।उनके मुख की आभा एक अलोकिक थी, साथ ही जिस मार्ग से माताजी संघ गुजरा, उस मार्ग की पूर्व मे ही इतनी शुद्धता कर दी गईं की माताजी को कोई कंकर आदि न चुभे। जिस आवास पर माताजी संघ रुका वह परिवार तन मन धन से सेवा से लगा रहा, श्री बालाराम अहीर जो भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता है वह फुले नहीं समां रहे थे। हर तरह की सेवा हर आने वाले भक्तो की सेवा मे वह तन्मयता से लगे रहे। उनका कहना था यह मेरे लिए पुण्य का अवसर है। गणिनी गुरु माँ ने भी पूरे परिवार को मगल आशीष दी ऐसे उदारमना सभी के लिए प्रेरणा है वह कह रहे थे संतो के चरण बडे पुण्य भाग से मिलते है मै अपने आप को धन्य मानता हु। साथ ही गुरुमाँ ने सभी ग्राम वासियो को भी मंगल आशीष प्रदान की। सचमुच ग्राम वासियो का सेवा समर्पण एक मिसाल है।दोपहर बाद गणिनी माताजी संघ का मंगल विहार सुलिया चौकी की और हुआ गुरुवार को संघ का आगमन सुनेल में होगा, आहारचर्या भी यही संपन्न होगी।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *