भगवान चंद्र प्रभु के मोक्ष कल्याणक पर हुए अनेक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित
निवाई
9 मार्च।श्री दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में गणिनी आर्यिका105 विशुद्ध मति माताजी संघ के सान्निध्य में सेठ छिगन लाल काला बपूंई वाले सेठानी जी के चेत्यालय में व दिगम्बर जैन बड़े मंदिर जी व बिचला जैन मंदिर सहित शहर के सभी जिनालयो में भगवान चन्द्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बुधवार को अनेक धार्मिक अनुष्ठानो के साथ धूमधाम से मनाया गया।
जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौला व राकेश संघी ने बताया कि भगवान के मोक्ष कल्याणक को लेकर सर्व प्रथम सरावगी समाज के मंत्री शिखर चन्द काला व अजीत काला ने दीप-प्रज्वलित कर सामूहिक पूजा का शुभारंभ किया।इसके बाद भगवान चन्द्रप्रभु की वृहद शांति धारा की गई।तत्पश्चात चारों दिशाओं से क्षीर सागर के प्रासुक जल से भगवान का कलशाभिषेक किया गया। इसके बाद शिखर चन्द काला हुकम चन्द प्रेस विष्णु बोहरा पवन टौंग्या अजीत काला राजेश जौला विजय टोंग्या विमल जौला राकेश संघी त्रिलोक रजवास सन्जु जैन शशी सोगानी प्रेमदेवी जैन शशी सांवलिया ने भगवान चन्द्रप्रभु के समक्ष श्री फल चढ़ाकर निर्वाण काण्ड बोलकर जयकारो के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया।इसके बाद चंद्र प्रभु मण्डल विधान एवं नित्य नियम पूजा शुरू हुई जिसमें नव-देवता पूजा,णमोंकार पूजा,चोबीस तीथ॔कर पूजा,भगवान चन्द्रप्रभु मण्डल विधान की विशेष पूजा अर्चना हुई। मोक्षकल्याणक लडडू के समय मंदिर परिसर भगवान चन्द्रप्रभु की जयकारो से गुंजायमान हो उठा। विधान मे अनेक भजनों पर श्रद्धालु नृत्य करके झूम उठे। इसी तरह दिगम्बर जैन बड़े मंदिर,बिचला जैन मंदिर अग्रवाल मंदिर,जैन नसियां में भी भगवान चन्द्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक अनेक धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी,एवम प्रज्ञा पद्मनी गणिनी आर्यिका 105 विज्ञमती माताजी ने सुबह की बेला में संत निवास पर धर्म सभा को सम्बोधित किया।
संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
