मुनिसुव्रतनाथ मण्डल विधान की पूजा अर्चना मे उमड़े श्रद्धालु
—————————
श्रद्धालु विष्णु बोहरा बने सोधर्म इन्द्र
–
निवाई : सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति माताजी के सानिध्य में सन्त निवास नसियां जैन मंदिर पर संगीतमय मुनिसुव्रतनाथ मण्डल विधान आयोजित किया गया जिसमें सोधर्म इन्द्र विष्णु बोहरा एवं ममता बोहरा बने एवं उनके साथ विधान मे अनेक इन्द्र इन्द्राणियो ने भाग लिया। जैन समाज के प्रवक्ता विमल जौंला व राकेश संधी ने बताया कि विधान से पूर्व प्रतिष्ठाचार्य आशीष भैया पुण्यांश भोपाल के निर्देशन मे सोधर्म इन्द्र श्रेष्टी विष्णु बोहरा ममता बोहरा एवं पूजा जैन को भगवान मुनिसुव्रतनाथ की शांतिधारा एवं प्रथम कलशाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके बाद मण्डप पर पांच मंगल कलशों की स्थापना की गई। विधान मे धनपति कुबेर पदमचंद पीपलू, माहेन्द्र इन्द्र महेन्द्र चंवरिया, ईशान इन्द्र विजय टोंग्या, सानत इन्द्र विमल सोगानी को बनने का सौभाग्य मिला इसी तरह विधान मे चक्रवर्ती ज्ञानचंद सोगानी, राजेश कठमाणा,प्रेमचंद सोगानी, एवं दिनेश सोगानी को बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। विधान मे प्रतिइन्द्र बनने का सौभाग्य सुनील चंवरिया, संजय सोगानी, त्रिलोक हरभगतपुरा, विमल जौंला, एवं त्रिलोक रजवास को मिला। जौंला ने बताया कि विधान मे मंगल कलश की स्थापना अशोक जैन ने की। इस दौरान विधान के यज्ञनायक हुकमचंद जैन बने। विधान मे संगीतकार संजय एण्ड पार्टी भोपाल ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी। इससे पूर्व जैन समाज की आयरा जैन एवं अमाया सोगानी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जिसमें पूजा का फल नामक नाटक का मंचन करके अपनी कला एवं कोशल का परिचय दिया जिसमें श्रद्धालुओं ने खूब तालियां बटोरी एवं जैन समाज द्वारा दोनों नन्हीं बालिकाओं को पुरस्कृत किया। विधान मे श्रद्धालुओं ने 57 श्री फल अर्ध्य चडा़कर पुण्यार्जन किया। इस अवसर पर गणिनी आर्यिका विशुद्ध मति एवं विज्ञ मति माताजी ने धर्म सभा को सम्बोधित किया। इस अवसर पर शिखरचंद काला नेमीचंद सिरस महेन्द्र सारसोप नेमीचंद गंगवाल त्रिलोक सिरस शम्भु कठमाणा मौजूद थेसंकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
