वर्तमान खराब तो भविष्य सुरक्षित नही विशिष्टमती माताजी रामगंजमंडी

धर्म

वर्तमान खराब तो भविष्य सुरक्षित नही विशिष्टमती माताजी
रामगंजमंडी


गणिनी आर्यिका विशिष्टमती माताजी का मंगल उदबोधन शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुआ उन्होंने कर्म की प्रकृति पर प्रकाश डाला उन्होनें कहा कर्म से छूट कर ही परमात्म पद को प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा यह शरीर एक दिन धराशायी होना ही है। जो भी करे सोच समझकर करे, अच्छा करोगे तो अच्छा होगा, बुरा करोगे तो बुरा मिलेगा। जो कुछ भी होता है वह कर्मो के उदय से होता है। उन्होनें कहा केवल वर्तमान को देखे। अगर वर्तमान सुरक्षित नही है तो भविष्य सुरक्षित नहीं। इसलिए वर्तमान को सुरक्षित करे। अपने जीवन को धर्म की और अग्रसर करे,वह धर्म को जीवन मे स्थान दे।

इससे पूर्व माताजी संघ के सानिध्य में मल्लिनाथ भगवान का मोक्षकल्याण मनाया गया।वह निर्वाण लाडू समर्पित किया गया।
अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *