**जयकारों के बीच हुआ मुनि श्री अजितसागर जी महाराज ससंघ का आगरा में भव्य मंगल प्रवेश
आगरा
आज रविवार को संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक मुनि श्री अजित सागर जी महाराज ससंघ का प्रथम बार आगरा के छीपीटोला स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर की पावनधरा पर प्रथम बार भव्य मंगल प्रवेश हुआ| मुनिसंघ पथौली से मंगल विहार करते हुए छीपीटोला चौराहे पर पहुंचे जहां पर सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा भव्य शोभायात्रा के साथ जैन भवन छीपीटोला पहुंचे जहां मुनि संघ की भव्य अगवानी की| मुनिसंघ मंदिर पहुंचने पर सर्वप्रथम देव दर्शन किए|
इसके बाद मुनि संघ बैंड बाजों के साथ निर्मल सेवा सदन में पहुंचे जहां पर छीपीटोला सकल दिगंबर जैन समाज ने मुनिसंघ का पाद प्रक्षालन किया| इस अवसर पर सौभाग्यशाली भक्तों ने मुनिसंघ को शास्त्र भेंट एवं श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया| इस दौरान मुनि संघ के मंगल प्रवचन भी हुए| कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र जैन द्वारा किया गया|
मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि मुनिसंघ के मंगल

सानिध्य में आगरा के राहुल विहार जैन मंदिर में 10 दिसंबर से 15 दिसंबर के मध्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है| इस अवसर पर आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन,मनोज बाकलीवाल, प्रदीप जैन,निर्मल मौठया हीरालाल बैनाड़ा,दीपक जैन, राहुल जैन,अभिषेक जैन,राजेश सेठी,अमित जैन,सुनील जैन, प्रशांत जैन,समस्त समग्र आगरा जैन समाज बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
